UPMSP UP Board Roll Number 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी विद्यार्थियों की अनुक्रमांक नाम के साथ जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड नामावली के जरिए रोल नंबर नाम के साथ उपलब्ध कराया गया। 10वीं 12वीं के विद्यार्थी UPMSP यूपी बोर्ड रोल नंबर 2025 पता कर सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों की नामावली माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचा दी गई है। तय समय तक सभी विद्यालय निरीक्षकों के पास भी सील बंद लिफाफे में यह नामावली पहुंच जाएगी। नामावली में पंजीकृत विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके अनुक्रमांक व अन्य जानकारी भी मुद्रित की है।
इसी नामावली के आधार पर विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तथा इसी के आधार पर ही हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड वितरण भी किया जाना है। यदि आप एक विद्यार्थी या अध्यापक है तो यहां से जाने की आपके विद्यालय तक नामावली कब तक आ जाएगी तथा विद्यार्थी अपना रोल नंबर कैसे पता कर सकेंगे?
UPMSP UP Board Roll Number 2025 : Overview
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 |
कक्षा | 10वीं 12वीं |
परीक्षा तिथि | 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 |
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि | 23 जनवरी से 8 फरवरी 2025 |
लेख का प्रकार | UPMSP UP Board Roll Number 2025 |
यूपी बोर्ड रोल नंबर लिस्ट | Released |
आधिकारिक पोर्टल | upmsp.edu.in |
कुल पंजीकृत विद्यार्थी | 54 लाख + |
UPMSP UP Board Roll Number 2025 Released
UPMSP UP Board Roll Number 2025 Released : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का रोल नंबर उनके नाम के साथ नामावली में बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालय में भेजा गया है। जिसे अब सील बंद लिफाफे में प्रत्येक जिले में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 23 जनवरी से पहले सभी जिलों में नामावली पहुंच जाएगी।
बुधवार 8 जनवरी से नामावली भेजने की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा शुरू की गई है। 23 जनवरी से पहले अयोध्या आजमगढ़ मिर्जापुर और वाराणसी मंडल के सभी 15 जिलों में लिफाफे के जरिए नामावली क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा पहुंचा दी जाएगी। विद्यालयों को इसी आधार पर प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन करना होगा तथा एडमिट कार्ड का भी वितरण करना होगा।

साहब सिंह यादव, उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण हुए विद्यार्थियों के नामावली प्राप्त हो चुकी है। प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को यह सूची 23 जनवरी 2025 से पहले प्रदान की जाएगी। अर्थात आपके विद्यालय में भी नाम के साथ रोल नंबर की सूची 23 जनवरी से पहले सील बंद लिफाफे में आ जाएगी।
Up Board Student Roll Number List 2025
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट से बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची अंतिम रूप से तैयार कर ली गई है। सभी विद्यालयों को 23 जनवरी से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की सूची रोल नंबर के साथ भेज दी जाएगी। यह प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुरू कर दी गई है।
यूपी बोर्ड स्टूडेंट रोल नंबर लिस्ट में विद्यार्थियों के नाम के साथ उनके रोल नंबर उपलब्ध होते हैं। जिन विद्यार्थियों का नाम इस सूची में आएगा, वही यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे तथा उन्हीं का एडमिट कार्ड बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। विद्यार्थी भी अपना रोल नंबर विद्यालय के माध्यम से इस लिस्ट में देख सकते हैं।
Also Read : Up Board Admit Card 2025 10th 12th : यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र 2025, विद्यार्थी ऐसे कर सकते हैं प्राप्त
UPMSP Roll Number Search By Name
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का रोल नंबर उनके नाम के जरिए बोर्ड द्वारा जारी नामावली में देखा जा सकता है। जो विद्यार्थी लंबे समय से रोल नंबर जानने की प्रक्रिया खोज रहे हैं, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में विद्यार्थियों के नाम के साथ उनका रोल नंबर नामावली के जरिए सभी विद्यालय निरीक्षकों के पास 23 जनवरी 2025 तक उपलब्ध करा देगा।
विद्यार्थी अपना कक्षा दसवीं या 12वीं का अनुक्रमांक प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अपने विद्यालय प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि सभी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की सूची पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थी यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड से भी अपना पता कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड का Roll Number कैसे पता करें?
यूपी बोर्ड का रोल नंबर विद्यार्थी अपने विद्यालय प्रधानाचार्य से संपर्क कर नामावली में देख सकते हैं। जहां विद्यार्थियों के नाम के साथ अनुक्रमांक भी दिया गया है। यदि इस प्रकार से आप अपना अनुक्रमांक पता नहीं कर पा रहे हैं, तो बिल्कुल भी परेशान ना हो। फरवरी 2025 में आपको यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड दिया जाएगा। जिसमें आसानी से यूपी बोर्ड का रोल नंबर पता कर सकेंगे।
Some Useful Links |
---|
UPMSP Roll Number 2025 |
UPMSP Official Website |