यूपी बोर्ड वाइबा कब होगा? जानें अपने स्कूल की यूपी बोर्ड Viva डेट: Up Board Viva Date 2026

By: Suchit

On: February 4, 2026

Follow Us:

up board viva date 2026

Up Board Viva Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ-साथ विवरण देना होता है, और आपके भी विद्यालय में अभी तक Viva नहीं हुआ है तो अपने विद्यालय की “यूपी बोर्ड वाइबा डेट 2026” यहां से चेक कर सकते हैं प्रदेश के सभी जिलों के लिए यूपी बोर्ड वाइबा तिथि की जानकारी यहां दी जा रही है।

वाइबा यानी मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है क्योंकि प्रैक्टिकल में मिलने वाला 30 अंक भी इसी पर निर्भर होता है। वाइबर के दिन ही एग्जामिनर द्वारा विद्यार्थियों को ये अंक दिए जाते हैं। इसलिए आप सभी को यह पता होना चाहिए कि आपके विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा अन्य विषय की मौखिक परीक्षा कब होगी? 

यूपी बोर्ड 2026 ग्रुप से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक दो चरण में कराने का निर्देश दिया गया है। इनमें दो चरण में परीक्षा होगी। पहले तथा दूसरे चरण में अलग-अलग जिलों में उपलब्ध विद्यालयों के लिए सूचना जारी की गई है।

up board viva

Up Board Viva Date 2026: Details

परीक्षा का नामयूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026
कक्षा12वीं
परीक्षा तिथि24 जनवरी से 9 फरवरी 2026
बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
Up Board Viva DatePhase 1 Viva Date – 24 जनवरी से 4 फरवरी
Phase 2 Viva Date – 2 फरवरी से 9 फरवरी
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि18 फरवरी से 12 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटupmsp.edu.in

Up Board Viva Date 2026

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के विद्यार्थीयो का विवा उनके विद्यालय में कराया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष में माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच दो चरण में इसे करने का निर्देश दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा के साथ ही वाइव भी कराया जात है जिसमें विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

Up Board Phase 1 Viva Date (24 जनवरी से 4 फरवरी)

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार पहले चरण में नीचे दिए जा रहे मंडल में आने वाले जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा और Viva कराने का निर्णय लिया गया है। अगर आपका जिला भी इन मंडल में आता है तो Viva 24 जनवरी से 4 फरवरी के बीच होगा।

  • आगरा,
  • सहारनपुर,
  • बरेली,
  • लखनऊ,
  • झांसी,
  • चित्रकूट,
  • अयोध्या,
  • आजमगढ़,
  • देवीपाटन,
  • बस्ती

Up Board Phase 2 Viva Date (2 फरवरी से 9 फरवरी)

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए द्वितीय चरण में जिन जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा और मौखिक परीक्षा कराई जाएगी उनकी सूची यहां दी जा रही है अगर आपका भी जिला इन मंडल में होता है तो दूसरे चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी के बीच आपके विद्यालय में मौखिक परीक्षा (Viva) होगी।

  • अलीगढ़,
  • मेरठ,
  • मुरादाबाद,
  • प्रयागराज,
  • कानपुर,
  • मिर्जापुर,
  • वाराणसी और
  • गोरखपुर।

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल में 30 में 30 नंबर कैसे लाएं?

इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को जिस विषय में प्रैक्टिकल होता है उसमें 30 अंक की प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होती है जिसमें प्रोजेक्ट कार्य, प्रैक्टिकल परीक्षा, फाइल बनाना तथा viva शामिल होता है। अगर आप भी इसमें 30 में से 30 नंबर पूरा लाना चाहते हैं तो आपको इन चरणों का पालन करना चाहिए – 

  • फाइल बनाएं: विद्यालय की तरफ से दिए गए प्रोजेक्ट कार्य पर आधारित अपनी फाइल तैयार करें। 
  • प्रोजेक्ट बनाएं: विषय के अनुसार चार्ट पेपर पर अपना प्रोजेक्ट बनाएं। 
  • प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल हों: सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा में समय से शामिल हो। 
  • Viva भी दें: जिस दिन viva हो समय से विद्यालय पहुंचे और परीक्षक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का सही-सही जवाब दें।

निष्कर्ष:

यूपी बोर्ड की viva/मौखिक परीक्षा तिथि छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण चरण होती है, क्योंकि यह उनके विषय ज्ञान, बोली व अनुभव को परखने का अवसर देती है। उपयुक्त तैयारी, समय पर उपस्थिति और प्रश्नों को आत्मविश्वास के साथ उत्तर देने से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आधिकारिक डेटशीट और क्लास टीचर/संस्थान द्वारा जारी निर्देशों को ध्यान में रखकर तैयारी व उपस्थित होना आवश्यक है।

Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator. I have 3+ years experience in this field. I publish articles on this website "myupboard.com" related to up board exam, State Board Of Highschool And Intermediate Education Uttar Pradesh's news & UP Scholarship (Scholarship and Fee Reimbursement Online System) Updates.

Leave a Comment