Up Board Question Paper 2025 : ऐसा आएगा 10वीं 12वीं का पेपर, सभी विषय का पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड

By: SUCHIT

On: January 20, 2025

Follow Us:

Up Board Question Paper 2025

Up Board Question Paper 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के सभी विषयों को प्रश्न पत्र तैयार कर लिया है। बोर्ड परीक्षा के पेपर किस प्रकार से दिए जाएंगे, उसकी जानकारी देने के लिए प्रतिदर्श प्रश्न पत्र जारी किए गए हैं। जिसे डाउनलोड करने के लिए लिंक इस लेख माध्यम से दी जा रही है।

कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थी अपने सभी विषयों का प्रतिदर्श प्रश्न पत्र यहां से पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अब बचे हुए कुछ इन दिनों में मॉडल पेपर अधिक से अधिक हल करना चाहिए। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक मॉडल पेपर भी जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए विद्यार्थी को सभी प्रकार के प्रश्न पत्र हल करने होंगे।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

यहां दिए जा रहे प्रश्न पत्र ओरिजिनल प्रश्न पत्र का नमूना प्रारूप है बोर्ड परीक्षा में आपको इसी आधार पर पेपर हल करने के लिए दिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दे की सभी जिलों में हाई स्कूल तथा इंटर के ओरिजिनल प्रश्न पत्र 12 फरवरी से 16 फरवरी 2025 के बीच पहुंच जाएंगे। साथ ही सभी परीक्षा केंद्र पर भी प्रश्न पत्र परीक्षा तिथि से पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Up Board Question Paper 2025 : Overview

Name Of Boardउत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन
Class10th 12th
Year2024-25
Board ExamUp Board Exam 2025
ArticleUp Board Model Paper 2025
Up Board Question Paper 2025Pdf Download
Official Websiteupmsp.edu.in
Up Board Question Paper 2025
Up Board Question Paper 2025

Up Board Question Paper 2025

बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र से अवगत कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से प्रत्येक वर्ष सभी विषयों का कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए भी बोर्ड के नवीनतम सिलेबस के आधार पर जो सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी हुआ है, उसे विद्यार्थियों के लिए इस लेख के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

बोर्ड द्वारा दिए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार हाई स्कूल इंटरमीडिएट के ओरिजिनल प्रश्न पत्र तैयार कर लिए गए हैं। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से 12 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक भेज दिए जाएंगे। जहां इन प्रश्न पत्र को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा परीक्षा तिथि मिलती परीक्षा केंद्र पर परीक्षा तिथि से पहले वितरित भी किया जाएगा।

ऐसे में अगर आप भी हाई स्कूल अथवा इंटर के विद्यार्थी हैं तो तैयारी करते हुए मॉडल पेपर को भी अवश्य सॉल्व कर लें। प्रश्न पत्र का पैटर्न पिछले वर्ष की तरह ही रहने वाला है। तैयारी करते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर या सुझाव लेने के लिए विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड के हेल्प डेस्क पर संपर्क करना चाहिए। जो परीक्षा खत्म होने तक बोर्ड के मुख्यालय से संचालित किया जा रहा है।

Up Board 10th Question Paper 2025 PDF

यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं सैंपल क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे तालिका के माध्यम से दी जा रही है। विद्यार्थी अपने अनुसार अपने विषय का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विषय का मॉडल पेपर यहां उपलब्ध नहीं है तो आगे लेख में साझा को गई प्रक्रिया का पालन करते हुए आधिकारिक वेबसाइट से सभी विषय का पीडीएफ तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

SubjectDownload Link
HindiPDF Download
EnglishPDF Download
MathPDF Download
SciencePDF Download
Social SciencePDF Download
Other SubjectPDF Download

कक्षा दसवीं के सभी विषयों के प्रश्न पत्र 70 अंकों के तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होने के लिए 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होगा, जो कुल अंक का 33% होता है।

Up Board 12th Question Paper 2025 PDF

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विषयों का प्रश्न पत्र नीचे तालिका के माध्यम से पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक दी जा रही है। अपने विषय का सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य किसी भी वर्ग से अध्ययन कर रहे विद्यार्थी यहां दी गई लिंक अथवा आगे लेख में साझा की जा रही प्रक्रिया का पालन करते हुए सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SubjectDownload Link
General HindiPDF Download
EnglishPDF Download
MathPDF Download
PhysicsPDF Download
ChemistryPDF Download
Other SubjectPDF Download

जिन विषयों में प्रयोग की परीक्षा का आयोजन किया जाता है, उनके प्रश्न पत्र 70 अंकों के बनाए गए हैं। तथा अन्य विषयों के प्रश्न पत्र 100 अंकों के तैयार किए गए हैं। प्रत्येक विषय में पास होने के लिए विद्यार्थियों को कुल अंक में से 33% प्राप्त करना होगा। अर्थात 70 में से 23 अंक तथा 100 में से कम से कम 33 अंक लाना अनिवार्य है।

Step To Download Up Board Question Paper 2025

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का प्रश्न पत्र निम्न प्रकार से ऑनलाइन डाउनलोड किया जाता है।

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए इंर्पोटेंट लिंक विकल्प पर क्लिक करें।
  • मॉडल पेपर 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर मॉडल पेपर डाउनलोड करने का नया वेब पेज खुल जाएगा।
  • कक्षा 10वीं या 12वीं क्षेत्र में जाएं।
  • अपने विषय के सामने उपलब्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • इस प्रकार विद्यार्थी कक्षा 10वीं 12वीं का सैंपल क्वेश्चन पेपर 2025 डाउनलोड करें।

Also Read : UPMSP UP Board Exam 2025 Update : 12 फरवरी से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, ऐसा करने पर नहीं चेक होगी कॉपी

उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन ने बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किए गए सैंपल पेपर की तरह ही ओरिजिनल प्रश्न पत्र तैयार किया है। अर्थात दोनों का पैटर्न समान रहने वाला है। परंतु सैंपल पेपर में दिए गए प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र से संबंधित नहीं है। यह सिर्फ विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न तथा पेपर पैटर्न की जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Conclusion (निष्कर्ष) : हाई स्कूल तथा इंटर के सभी छात्र-छात्राओं को इस लेख के माध्यम से सैंपल क्वेश्चन पेपर pdf डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। ओरिजिनल प्रश्न पत्र सभी जिलों में 12 से 16 फरवरी 2025 के मध्य उपलब्ध कराए जाएंगे। अतः विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा होने तक अधिक से अधिक मॉडल पेपर तथा अपने नोट्स से तैयारी करते रहें।

Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator. I have 2+ years experience in this field. I publish articles on this website "myupboard.com" related to up board exam, up board time table, upmsp up board centre list, up board model paper, up board roll number, up board admit card and other Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad's & Uttar Pradesh State Board Of Highschool And Intermediate Education's news.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment