Up Board Marksheet Update 2025 : बड़ा बदलाव! पहले जैसी नहीं होगी यूपी बोर्ड मार्कशीट, जानें अब कैसे होगी?

By: SUCHIT

On: December 26, 2024

Follow Us:

Up Board Marksheet Update 2025

Up Board Marksheet Update 2025 : यूपी बोर्ड के अंतर्गत 9, 10, 11, 12 किसी भी कक्षा में अध्ययन करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए इस समय माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। अब होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के बाद जो विद्यार्थियों को मार्कशीट दी जाएगी वह पहले की तरह नहीं होगी। दरअसल यूपी बोर्ड मार्कशीट में बोर्ड की तरफ से अब कुछ नए बदलाव होने वाले हैं।

मार्कशीट की साइज, मार्कशीट की सुरक्षा मार्कशीट के कलर आदि में अहम बदलाव उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा किए जाने हैं। इसलिए हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विशेष रूप से जो विश्वास परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह खबर अवश्य पता होनी चाहिए। इन्हें अब नई तरह की मार्कशीट मिलने वाली है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट अपने फॉर्मेट में किस प्रकार की होगी, अंक पत्र में क्या-क्या बदलाव किए जा रहे हैं पूरी जानकारी इस लेख में विस्तार पूर्व बताई गई है। इस बार हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के 54 लाख विद्यार्थियों को बोर्ड के इस नए फॉर्मेट की मार्कशीट माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रदान की जाएगी।

Up Board Marksheet Update 2025 : Overview

लेख का प्रकारयूपी बोर्ड मार्कशीट अपडेट
बोर्डउत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन
परीक्षायूपी बोर्ड परीक्षा 2025
Up Board Marksheet Update 2025पूरी जानकारी नीचे पढ़े
Up Board New Marksheet SizeA4
उद्देश्यअधिक सुरक्षात्मक बनाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/
Up Board Marksheet Update 2025
Up Board Marksheet Update 2025

Up Board Marksheet Update 2025

Up Board Marksheet Update 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के अंक पत्र यानी मार्कशीट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। खबरों के अनुसार यूपी बोर्ड की मार्कशीट आसानी से नहीं फटेगी और ना ही पानी डालने पर यह गलेगी। बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ऐसे ही मार्कशीट दी जाएगी।

कई बार ऐसा देखा गया है कि 10वीं 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट भी बना ली जाती है। इसी ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कुछ अन्य उपाय भी किए हैं। जिसके चलते मार्कशीट की फोटो कॉपी करके नई “डुप्लीकेट मार्कशीट नहीं बनाई जा सकेगी“। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष भगवती सिंह ने सार्वजनिक रूप से मीडिया के माध्यम से साझा की है।

A4 साइज में होगी यूपी बोर्ड की मार्कशीट : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का अंक पत्र से प्रमाण पत्र अब A4 साइज में होगा। अर्थात यूपी बोर्ड की मार्कशीट पहले से बड़ी कर दी जाएगी जिसका साइज A4 होगा। यूपी बोर्ड की भगवती सिंह ने बताया कि A4 साइज स्टैंडर्ड साइज होता है। अन्य सभी स्टेट बोर्ड इसी साइज में विद्यार्थियों को मार्कशीट प्रदान करते हैं।

UPMSP Up Board Marksheet
UPMSP Up Board Marksheet

बोर्ड अध्यक्ष का कहना है कि यूपी बोर्ड के अंक पत्र का प्रमाण पत्र में ज्यादा कंटेंट होते हैं। जिससे उसका लुक अच्छा नहीं लगता है। A4 साइज कर देने पर सभी कंटेंट को व्यवस्थित तरीके से मुद्रित किया जा सकेगा। फिर जिसका लुक वर्तमान में दी गई मार्कशीट से काफी अच्छा दिखाई देगा। अतः अब 2025 से यूपी बोर्ड की मार्कशीट A4 साइज में आएगी।

UPMSP Up Board Marksheet Security Update

यूपी बोर्ड की मार्कशीट को सुरक्षित एवं उन्हें बेहतर बनाने के लिए कई सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। यदि अपनी मार्कशीट को फोटो कॉपी करेंगे तो प्रति पर फोटो कॉपी लिखा आ जाएगा। मार्कशीट में लगा मोनोग्राम धूप में ले जाने पर लाल रंग का दिखेगा तथा छांव मिलने पर इस रंग बदल जाएगा। जिससे अंक पत्र में छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

सिर्फ अल्ट्रावायलेट किरण (UV RAYS) से दिखेंगे मार्कशीट के सुरक्षात्मक उपाय : यूपी बोर्ड की मार्कशीट को अत्यधिक सुरक्षात्मक बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कुछ ऐसे उपाय भी किए हैं, जिसे सिर्फ अल्ट्रावायलेट किरणों से ही देखा जा सकेगा। सामान्य रोशनी में ये सुरक्षात्मक उपाय नहीं देखे जा सकेंगे।

अब नहीं हो सकेगी ओवरराइटिंग : नए सुरक्षात्मक उपायों से बने जाने वाली इस यूपी बोर्ड की मार्कशीट पर ओवरराइटिंग नहीं की जा सकेगी। और ना ही इसे खुरच कर इसमें छेड़छाड़ की जा सकती है। जानकारी के अनुसार मार्कशीट (Marksheet) पर अब वाटर मार्क और रेनबो को भी लगाया जाएगा। जिससे अंक पत्र सह प्रमाण पत्र की सुरक्षा और भी मजबूत हो जाती है।

अतः माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कुछ इस प्रकार से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की मार्कशीट में वर्ष 2025 से सुरक्षात्मक बदलाव करने जा रहा है। इससे विद्यार्थियों तथा बोर्ड दोनों को लाभान्वित महसूस होगा। विद्यार्थियों की मार्कशीट जल्दी खराब नहीं हो सकेगी। और ना ही इसका डुप्लीकेट बनाया जा सकेगा।

निष्कर्ष (Conclusion) : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज (UPMSP) के सचिव भगवती सिंह द्वारा की जानकारी के अनुसार मार्कशीट का A4 साइज की होगी, मार्कशीट में किए गए सुरक्षात्मक उपाय अल्ट्रावायलेट किरण में देखे जा सकेंगे, मोनोग्राम धूप में लाल रंग का दिखेगा तथा छांव में ऐसा कलर बदल जाएगा।

मार्कशीट पर ओवरराइटिंग नहीं की जा सकेगी और ना ही इसे खुरच कर इसके साथ छेड़छाड़ की जा सकेगी। मार्कशीट की फोटो कॉपी करने पर फोटो प्रति पर फोटोकॉपी लिखा हुआ आ जाएगा। यूपी बोर्ड मार्कशीट में अब वाटर मार्क तथा रेनबो भी लगा होगा। यूपी बोर्ड की लेटेस्ट अपडेट के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Important Links
UPMSP Pre Board Time Table 2025
UP School Holiday Calendar 2025
UPMSP Admit Card 2025

Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator. I have 2+ years experience in this field. I publish articles on this website "myupboard.com" related to up board exam, up board time table, upmsp up board centre list, up board model paper, up board roll number, up board admit card and other Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad's & Uttar Pradesh State Board Of Highschool And Intermediate Education's news.

Leave a Comment