UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025 : रसायन विज्ञान की परीक्षा में आएंगे ऐसे प्रश्न, मॉडल पेपर में करें चेक

By: SUCHIT

On: December 15, 2024

Follow Us:

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के ऐसे विद्यार्थी जो विज्ञान वर्ग से अध्ययन कर रहे हैं और आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं रसायन विज्ञान विषय की तैयारी यहां दिए गए यूपी बोर्ड क्लास 12th केमिस्ट्री मॉडल पेपर 2025 से करें। रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में इसी प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। विद्यार्थी फटाफट इन प्रश्नों को हल कर ले।

विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को गणित तथा भौतिक विज्ञान की तरह ही रसायन विज्ञान भी कठिन लगता है। परंतु जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी की अंतिम दिनों में अधिक मॉडल पेपर हल करते हैं तथा नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न से तैयारी करते हैं, वही बोर्ड परीक्षा में एक अच्छा स्कोर प्राप्त कर पाते हैं। इसलिए विद्यार्थी यहां से रसायन विज्ञान का मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025 : Overview

Article TypeModel Paper
Exam NameUP Board 12th Exam 2025
Year2025
UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025Given Below
MediumEnglish, Hindi
Official Websiteupmsp.edu.in

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान की परीक्षा 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का आयोजन 70 अंकों के लिए किया जाएगा। तथा 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी 2025 से 5 फरवरी के बीच कराई जाएगी। बोर्ड ने प्रश्न पत्र से अवगत कराने के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है।

UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025
UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025

दरअसल प्रत्येक वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए जा रहे प्रश्न पत्रों का एक नमूना प्रारूप विद्यार्थियों के लिए भी जारी करता है। ताकि विद्यार्थी जिसे डाउन आने वाले ओरिजिनल प्रश्न पत्र के प्रकार को समझ सके। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि इन मॉडल पेपर को अवश्य डाउनलोड करें।

रसायन विज्ञान के ओरिजिनल प्रश्न पत्र में आपको बहुविकल्पीय अति लघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न दिए जाएंगे जिनके लिए अंकन योजन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। गणनात्मक प्रश्नों में विद्यार्थियों को प्रश्न के सभी पदों को लिखना होगा। सभी प्रश्नों से मिलने वाले अंक उनके समक्ष मुद्रित मिलेंगे।

अंतिम कुछ प्रश्नों में आपको हल करने के लिए अथवा के रूप में विकल्प भी दिए जाएंगे। अर्थात एक प्रश्न के अंतर्गत आपको दो प्रश्न दिया जाएगा जिसमें से सिर्फ एक का ही उत्तर आपको अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना है। दोनों प्रश्न हल करने पर आपको सिर्फ एक का ही अंक दिया जाएगा।

रसायन विज्ञान के पेपर में आपसे कल 7 प्रश्न पूछे जाएंगे। परंतु इन साथ प्रश्नों के अंतर्गत भी अलग-अलग खंड देखने को मिलेंगे। परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। सभी छात्र-छात्राओं को इस विषय में पास होने के लिए 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होगा। इससे कम अंक वाले विद्यार्थी को फेल माना जाएगा।

रसायन विज्ञान की तैयारी करते समय विद्यार्थी पाठ्यक्रम में लगभग सभी महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं को ध्यान में रखें। अर्थात कुछ ऐसी भी अभिक्रिया होती है जिनके अलग से नाम होते हैं जैसे राइमर टीमैन अभिक्रिया, कोल्बो अभिक्रिया आदि। क्योंकि अभिक्रियाओं के नाम देकर उनके सूत्र भी पूछे जाते हैं।

विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान रसायन विज्ञान की परीक्षा देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि सभी प्रश्नों के उत्तर विस्तार पूर्वक लिखें। जहां भी आवश्यकता हो रासायनिक सूत्र या रासायनिक समीकरण लिखना ना भूलें। यह उत्तर लिखने का एक अच्छा तरीका है इससे आपको पूरे अंक दिए जाते हैं।

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान मॉडल पेपर 2025

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज में वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी किया है। इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग से अध्ययन कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को आधिकारिक मॉडल पेपर डाउनलोड करना चाहिए। बोर्ड ने रसायन विज्ञान का मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में अपलोड कर दिया है।

ALSO READ: UPMSP New Syllabus And Exam Pattern 2025 : क्लास 9वीं 10वीं 11वीं तथा 12वीं का नया सिलेबस जारी, यहां से करें डाउनलोड

How To Download UP Board Class 12th Chemistry Model Paper 2025

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान का प्रश्न पत्र पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी निम्न प्रक्रिया का अनुसरण करें –

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाए।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर 2024-25 लिंक पर क्लिक करें।
  • नए वेबपेज मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक आ जाएगी।
  • Class 12th Model Paper के सेक्शन से Chemistry के सामने उपलब्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • इस प्रकार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
Useful Links
UP Board 12th Chemistry Model Paper 2025 (Hin.)
UP Board 12th Chemistry Model Paper 2025 (Eng.)
UPMSP Up Board 12th Model Paper 2025
Upmsp Official Website

Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator. I have 2+ years experience in this field. I publish articles on this website "myupboard.com" related to up board exam, up board time table, upmsp up board centre list, up board model paper, up board roll number, up board admit card and other Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad's & Uttar Pradesh State Board Of Highschool And Intermediate Education's news.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment