UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के भौतिक विज्ञान की परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के लिए विद्यार्थी 2025 के मॉडल पेपर से करें अपनी तैयारी। यह प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा निर्धारित नवीनतम सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। पता है इंटरमीडिएट के सभी विद्यार्थी जिन्होंने भौतिक विज्ञान विषय लिया है, यहां से यूपी बोर्ड क्लास 12th फिजिक्स मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान की लिखित परीक्षा 70 अंकों की देनी होती है। तथा इसके अतिरिक्त 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाती है। लिखित परीक्षा में सही प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसी समय अंतराल में आपको सभी प्रश्न हल करने होंगे। 15 मिनट का समय आपको प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाता है।
विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ दिनों का समय बचा है। ऐसे नहीं जो विद्यार्थी लगातार 2025 के लिए तैयार किए गए अलग-अलग मॉडल पेपर हल करते हैं, वह निश्चित ही परीक्षा में एक अच्छा स्कोर कर पाएंगे। इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ यहां से डाउनलोड करें।
UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 : Overview
लेख का नाम | UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 |
परीक्षा | यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 मार्च 2025 |
UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 | PDF Download |
कुल अंक | 70 |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |

UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025
UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की आयोजन से पहले विद्यार्थियों को परीक्षा में आने वाले नवीनतम प्रश्न पत्र के प्रकार एवं उनके अंकन योजन से अवगत करने के लिए नमूना प्रश्न पत्र जारी करता है। भौतिक विज्ञान (Physics) का ऑफिशियल मॉडल पेपर कुछ इस प्रकार रहने वाला है –
भौतिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में कुल पांच खंड होंगे। खंड ‘अ’, खंड ‘ब’ , खंड ‘स’, खंड ‘द’, तथा खंड ‘य’. खंड अ में एक-एक अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। खंड ब में अति लघु उत्तरीय प्रश्न एक-एक अंक के हैं। खंड स में दो अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न दिए जाएंगे। खंड द में तीन अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। तथा खंड्या में पांच अंको की दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिए जाते हैं।
खंड अ में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं जबकि खंड ब में भी एक अंक के ही प्रश्न पूछे जाते हैं जो परिभाषा मात्रक सूत्र अथवा छोटे न्यूमेरिकल पर आधारित होते हैं। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा क्योंकि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में आपको अथवा करके विकल्प दिया जाता है। जहां पर आपको दो में से किसी एक प्रश्न को ही हल करना होगा।
पहले खंड (प्रश्न 1) में 6 बहुविकल्पीय प्रश्न एक-एक अंक के होंगे। दूसरे खंड (प्रश्न 2) में भी एक-एक अंक के 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। तीसरे खंड (प्रश्न 3) में दो-दो अंक के 4 प्रश्न दिए जाएंगे। चौथे प्रश्न के अंतर्गत आपको कुल 5, 3-3 अंकों के प्रश्न दिए जाएंगे। 5वें प्रश्न के अंतर्गत आपको तीन-तीन अंकों के कुल पांच प्रश्न दिए जाएंगे।
प्रश्न 6, 7, 8 तथा 9 में आपको 5-5 अंक के दो-दो प्रश्न दिए जाएंगे। परंतु आपको दिए गए दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का ही उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। विद्यार्थी विशेष रूप से यह ध्यान दें कि अथवा वाले प्रश्नों में से आपको सिर्फ एक प्रश्न का ही उत्तर लिखना होगा। यदि आप दोनों प्रश्न के उत्तर लिखते हैं तो आपको एक ही प्रश्न के अंक दिए जाएंगे।
Physics Ka Model Paper Class 12th UPMSP
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा देनी होती है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रेमराज द्वारा फिजिक्स का मॉडल पेपर आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध कराया गया है। हिंदी तथा इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थी नमूना प्रश्न पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
How To Download UP Board Class 12 Physics Model Paper 2025 PDF
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान का मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को निम्न ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना चाहिए –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक दिखाई देगी।
- Class 12th Model Paper के सेक्शन में जाएं।
- Physics के सामने दी गई Download लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस प्रकार यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान मॉडल पेपर 2025 डाउनलोड करें।