कक्षा 12वीं अंग्रेजी का पेपर, 100 नंबर वाला देखें : Up Board Class 12 English Paper 2025

Up Board Class 12 English Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 12 मार्च 2025 को द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस वर्ष अंग्रेजी का पेपर कैसा होगा देखने के लिए यहां से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें।

अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों का बनाया गया है। परीक्षा का पैटर्न पिछले वर्ष की तरह ही रहने वाला है। जो विद्यार्थी 12 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले यहां उपलब्ध कराए जा रहे अंग्रेजी विषय के महत्वपूर्ण प्रश्न पत्र को हल कर लें। परीक्षा के दिन आपको ऐसा ही प्रश्न पत्र सॉल्व करने के लिए बोर्ड द्वारा दिया जाएगा।

अर्थात पेपर का पैटर्न इसी तरह से रहने वाला है। अंग्रेजी विषय में अच्छे अंकों से पास होने में विद्यार्थियों को काफी कठिनाई होती है। ऐसा भी देखा गया है कि यूपी बोर्ड हिंदी मीडियम के काफी विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की तैयारी करने में समस्या होती है। अगर आपको भी अंग्रेजी विषय में अच्छे अंक लाना है तो यह बताई जा रही रणनीति के तहत तैयारी कर लें।

विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले क्वेश्चन बैंक में दिए गए सभी मॉडल पेपर और प्रीवियस ईयर पेपर सॉल्व कर लेना चाहिए। इसी के साथ इस वर्ष के लेटेस्ट मॉडल पेपर भी लगा ले जो यहां आगे दिए जा रहे हैं। ऐसा करने से आप परीक्षा में आसानी से 100 में से 80+ अंक प्राप्त कर सकते हैं। अंग्रेजी विषय का पेपर पीडीएफ आगे लिंक से डाउनलोड करें।

जानें इस लेख में क्या है

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें

Up Board Class 12 English Paper 2025 : Overview

ExaminationUp Board Exam 2025
Class12th
Year2025
Exam Date12 March 2025
SubjectEnglish
Passing Marks33 Marks
Class XII English PaperGiven Below
Up Board Class 12 English Paper 2025
Up Board Class 12 English Paper 2025

Up Board Class 12 English Paper 2025

कक्षा 12वीं अंग्रेजी के पेपर में आपको कुल 100 अंकों के प्रश्न दिए जाते हैं। इनमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रकार के अलग-अलग प्रश्न शामिल होते हैं। सभी प्रश्न के उत्तर आपको उत्तर पुस्तिका में साफ-साफ लिखना होगा। प्रश्न पत्र के प्रथम खंड में अनसीन पैसेज पर आधारित 15 नंबर का एक प्रश्न दिया जाएगा। जिसमें अलग अलग 5 प्रश्न होंगे।

द्वितीय खंड में 10 नंबर का निबंध (आर्टिकल) और 10 नंबर का एप्लीकेशन लिखने के लिए दिया जाएगा। विद्यार्थी इनमें स्वयं से उत्तर लिखकर बेहतर अंक ला सकते हैं। उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का भी ध्यान रखें। तीसरे खंड में व्याकरण पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्न 2-2 अंक के दिए जाएंगे। तथा पांच अंक का अनुवाद भी करने के लिए दिया जाएगा।

अंतिम खंड में सभी प्रश्न लिटरेचर पर आधारित होते हैं। इनमें Prose, Poetry और Supplymentary से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस खंड में कुल 40 नंबर के प्रश्न दिए जाते हैं। जिनमें चार अंक सेंट्रल आईडिया लिखने के लिए दिया जाता है। इस खंड में भी उत्तर लिखते समय विद्यार्थी शब्द सीमा का ध्यान रखें ताकि समय रहते सभी प्रश्नों का उत्तर लिख सकें।

विद्यार्थियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखने से ना चुके। जिससे आपको मूल्यांकन के दौरान कुछ न कुछ अंक परीक्षक द्वारा दिए जा सके। जानकारी के लिए बता दे कि सब अंक की परीक्षा में पास होने के लिए आपको कम से कम 33 अंक प्राप्त करना होगा। इससे कम अंक आने पर आप अंग्रेजी विषय में असफल घोषित कर दिए जाएंगे।

Up Board Class 12 English Paper 2025 Pdf Download

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक यहां उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यार्थी अपने अभ्यास के लिए यहां से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यहां दिए जा रहे सैंपल पेपर विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

नीचे लिंक से UPMSP Class 12th English Paper 2025 :-

Some Useful Links
Class 12th English Question Paper PDF
Official Website

Leave a Comment