Up Board Class 10th Social Science 2025 Tips : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड ने खुद बताया सामाजिक विज्ञान में उत्तर लिखने का सही तरीका जिससे मिलते हैं पूरे नंबर। अगर आप भी सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देंगे तो बोर्ड द्वारा बताए गए उत्तर लिखने के इस तरीके को अवश्य जाने। ताकि बोर्ड आपको सामाजिक विज्ञान में पूरे अंक दे। बोर्ड द्वारा बताई गई टिप्स बिंदुओं के माध्यम से इस लेख में बताई जा रही है।
जैसा की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने वाली है। विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने तथा परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के लिए बोर्ड द्वारा लगातार सुझाव दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज बोर्ड ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान का उत्तर लिखने की टिप्स साझा की है।
बोर्ड ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे की जाती है तथा परीक्षा में उत्तर किस प्रकार से लिखना है? अगर आप भी बोर्ड द्वारा बताए गए इस तरीके का पालन करते हुए परीक्षा में उत्तर लिखते हैं तो निश्चित ही पूरे अंक आपको दिए जाएंगे। कक्षा दसवीं के अलावा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी यह टिप्स उपयोगी हो सकती है जो इतिहास, भूगोल जैसे विषयों की परीक्षा देंगे।
Up Board Class 10th Social Science 2025 Tips
माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय से संचालित किया जा रहे हेल्पडेस्क के माध्यम से लगातार विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है। विद्यार्थियों के जो भी सवाल होते हैं तुरंत उनके जवाब उचित सुझाव के साथ प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए बोर्ड ने सामाजिक विज्ञान विषय के लिए उत्तर लिखने का सबसे सही तरीका जारी कर दिया है।
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान में अपने उत्तर किस प्रकार लिखें ताकि उन्हें पूर्ण अंक प्रदान किया जा सके वह प्रक्रिया बिंदु के अनुसार निम्नलिखित है –
1. सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत यह चार विषय होते हैं – इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र। सभी विषय के लिए निर्धारित लेटेस्ट सिलेबस का बेहतर तरीके से अध्ययन कर लें तथा उसका रिवीजन भी करते रहें।
2. पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करते हुए विद्यार्थियों को प्रत्येक पृष्ठ पर बॉक्स में दी गई विषयवस्तु का भी अध्ययन अवश्य कर लेना है। क्योंकि यह अब तक पढ़े गए पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण बिंदु होता है।

3. प्रत्येक अध्याय का रिवीजन करते समय उसके महत्वपूर्ण बिंदुओं को अपनी नोटबुक में नोट करते रहें ताकि परीक्षा नजदीक आने पर इसके क्विक रिवीजन किया जा सके।
4. पाठ्य पुस्तक का अध्ययन करते समय कोई और एक चित्र या ग्राफ आदि आता है तो उसे भली भांति समझ कर अध्ययन करें तथा परीक्षा में उत्तर लिखते समय इसका भलीभांति प्रयोग करें।
5. इतिहास के अंतर्गत अध्याय को पढ़ते समय ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित मुख्य बिंदुओं को क्रमानुसार संक्षिप्त रूप से अपने नोटबुक में लिखते हुए अभ्यास करें।
6. सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत आने वाले अर्थशास्त्र एवं भूगोल विषय में आंखों का ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लें तथा परीक्षा में आने वाले प्रश्न यदि इससे संबंधित हैं तो इन आंकड़ों का यथावश्यक उपयोग अवश्य करें।

7. इतिहास एवं भूगोल विषय में दिए गए मानचित्र संबंधित प्रश्नों का सर्वाधिक अभ्यास कर लें।
8. भूगोल के मानचित्र संबंधित प्रश्नों को मानचित्र में दर्शाने के लिए प्रश्न पत्र में दिए गए चिन्हों का ही आवश्यक रूप से प्रयोग करें।
9. प्रश्न पत्र के वर्णनात्मक खंड में दिए गए लघु उत्तरीय एवं विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखते समय उत्तर की प्रकृति के अनुसार फ्लो चार्ट का भी उपयोग करें। इसे आपका उत्तर आकर्षक बनता है तथा परीक्षक आपको अच्छे अंक भी प्रदान करते हैं।
10. उत्तर लिखते समय आवश्यकता अनुसार नामांकित चित्रों रेखाचित्र में आंकड़ों का प्रयोग करें। इससे आपका उत्तर अधिक प्रभावशाली बनता है।
11. उत्तर लिखते समय शब्द सीमा का अवश्य ध्यान रखें। जी प्रश्न के लिए जितने शब्द सीमा दी गई है, उसमें ही अपने उत्तर पूरे करें। ताकि प्रश्न पत्र में दिए गए सभी प्रश्नों को हल करने के लिए समय का उचित प्रबंध हो सके।
12. प्रश्न में जो अपेक्षा की गई है विद्यार्थी अपना उत्तर उसी तरह से लिखें।
इस प्रकार हाई स्कूल के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय के उत्तर लिखें। साथ ही बोर्ड में तैयारी करने का भी सुझाव इन्हीं बिंदुओं के माध्यम से दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किए गए सोशल साइंस टिप्स विद्यार्थी इस लेख में दिए गए चित्रों में भी देख सकते हैं। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए इसी अनुसार उत्तर लिखने का अभ्यास करें।