UP Board Blacklisted Centre List 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कर ली है। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के सभी छात्र-छात्राएं अब अपनी यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 pdf डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी जानना चाहिए कि इस बार कितने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है अर्थात अब उनमें परीक्षा नहीं कराई जाएगी।
जिस विद्यालय को बोर्ड द्वारा ब्लैकलिस्ट या डिबार किया जाता है उनमें आगामी बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं की जाती हैं। बोर्ड कुछ सालों के लिए ऐसे विद्यालयों को ब्लैकलिस्ट करता है जिनमें पिछले वर्षों में नकल कराई गई थी या परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए निरीक्षण करते समय विद्यालय तय मानकों को पूरा नहीं करते हैं। कहीं आपका भी विद्यालय तो ब्लैक लिस्ट नहीं हो गया।
इसकी जानकारी भी आपको जरूर होनी चाहिए जो हम आपको यहां बताने वाले हैं। ब्लैक लिस्ट की सूची में सबसे अधिक विद्यालय प्रयागराज जिले से हैं। परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे एवं वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में कराई जाएगी। तथा पेपर लीक जैसी समस्या को रोकने के लिए स्ट्रांग रूम जिसे परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रखे जाते हैं उसकी निगरानी AI आधारित कैमरे से की जाएगी।
जैसा कि प्रत्येक वर्ष सिर्फ लड़कों का ही सेंटर किसी अन्य विद्यालय में भेजा जाता है तथा लड़कियों का सेंटर सिर्फ होता है। परंतु जिस विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा ईश्वर ब्लैक लिस्ट किया गया है उसे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का सेंटर किसी अन्य विद्यालय में भेजा जाएगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर लिस्ट 2025 के साथ-साथ यूपी बोर्ड ब्लैकलिस्ट सेंटर लिस्ट 2025 की देखनी चाहिए।
UP Board Blacklisted Centre List 2025 : Overview
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन |
परीक्षा | यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 |
परीक्षा संचालन प्राधिकरण | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि | दिनांक 24 फरवरी 2025 से दिनांक 12 मार्च 2025 तक |
UP Board Blacklisted Centre List 2025 | प्रदेश के 45 जनपदों के 259 विद्यालय |
यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 कब आएगी? | 7 दिसंबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |

UP Board Blacklisted Centre List 2025
UP Board Blacklisted Centre List 2025 : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन प्रतिवर्ष परीक्षा केंद्र का निर्धारण करते समय काफी विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट करता है। जिनका प्रमुख कारण पिछले वर्षों में हुई नकल या परीक्षा केंद्र के लिए तय मानकों को पूरा न करना होता है। जिन विद्यालयों को 2025 के लिए यूपी बोर्ड ने ब्लैकलिस्ट किया है उनका विवरण कुछ इस प्रकार है –
उत्तर प्रदेश के 45 जनपदों के 259 विद्यालयों को ब्लैक लिस्ट या डिबार किया गया है। इनमें सर्वाधिक प्रयागराज के 43 विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड में ब्लैक लिस्ट किए गए विद्यालयों की सूची सभी जिलों के विद्यालय निरीक्षक को भेज दी है। तथा उन्हें सूचना भी दी है कि इन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र ना बनाया जाए अन्यथा जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) जिम्मेदार होंगे।
बोर्ड ने स्ट्रांग रूम की चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास न होने के कारण भी विद्यालय को केंद्र बनाने के लिए मना कर दिया है। प्रयागराज जनपद से 43 विद्यालय को ब्लैक लिस्ट किया गया है। केदारनाथ जयसवाल इंटर कॉलेज नैनी कमला स्मारक इंटर कॉलेज नैनी तथा रानीगंज इंटर कॉलेज शंकरगढ़ को 2026 तक के लिए यूपी बोर्ड ने ब्लैक लिस्ट या डिबार कर दिया है।
“upmsp up board blacklisted exam centre list 2025“
- प्रयागराज के 43 कॉलेज
- अलीगढ़ के 32 कॉलेज
- फिरोजाबाद के 4 कॉलेज
- आगरा के 14 कॉलेज
- मैनपुरी के 1 कॉलेज
- हाथरस के 1 कॉलेज
- मथुरा के 2 कॉलेज
- एटा के 5 कॉलेज
- बागपत के 1 कॉलेज
- बुलंदशहर के 1 कॉलेज
- गौतम बुद्ध नगर के 4 कॉलेज
- मुरादाबाद के 3 कॉलेज
- अमरोहा के 2 कॉलेज
- सहारनपुर के 3 कॉलेज
- बदायूं के 4 कॉलेज
- रामपुर के 1 कॉलेज
- पीलीभीत के 1 कॉलेज
- बरेली के 1 कॉलेज
- सीतापुर के 3 कॉलेज
- संभल के 2 कॉलेज
- लखीमपुर के 2 कॉलेज
- उन्नाव के 1 कॉलेज
- रायबरेली के 2 कॉलेज
- लखनऊ के 11 कॉलेज
- फर्रुखाबाद की 1 कॉलेज
- कानपुर के 7 कॉलेज
- प्रतापगढ़ के 1 कॉलेज
- इटावा के 1 कॉलेज
- फतेहपुर के 2 कॉलेज
- अयोध्या के 1 कॉलेज
- कौशांबी के 3 कॉलेज
- आजमगढ़ के 4 कॉलेज
- बलिया के 15 कॉलेज
- जौनपुर के 5 कॉलेज
- मऊ के 2 कॉलेज
- वाराणसी के 12 कॉलेज
- गाजीपुर के 19 कॉलेज
- बाराबंकी के 2 कॉलेज
- बलरामपुर के एक कॉलेज
- गोरखपुर के 10 कॉलेज
- गोंडा के 1 कॉलेज
- कुशीनगर के 8 कॉलेज
- बस्ती के 1 कॉलेज
- बहराइच के 1 कॉलेज
को इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज में यूपी बोर्ड ब्लैकलिस्टेड सेंटर लिस्ट 2025 की सूची में जोड़ दिया है। कुछ विद्यालयों को दो-चार साल के लिए ब्लैक लिस्ट की जगह है तो कुछ विद्यालयों को हमेशा के लिए बोर्ड ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। आपका विद्यालय इस सूची में शामिल है या नहीं इसकी जानकारी यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर लिस्ट से देख पाएंगे अथवा अपने विद्यालय प्रबंधक से भी जानकारी ले सकते हैं।
यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 pdf डाउनलोड
यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 प्रदेश के सभी जिलों के लिए अलग-अलग माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 7 दिसंबर 2024 को जारी की जाएगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्धि डायरेक्ट लिंक से यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करेंगे। पीडीएफ में अपने कॉलेज कोड का उपयोग करके आपका सेंटर कहां गया है इसकी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 क्या है?
यूपी बोर्ड तिथि की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने टाइम टेबल के माध्यम से कर दी है। यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दिनांक 24 फरवरी 2025 से दिनांक 12 मार्च 2025 तक संचालित की जाएंगी। सभी विद्यार्थी अपने विषयों के निश्चित परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।