UP Board 12th Practical Date 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से घोषित कर दी गई है। 24 जनवरी 2026 से यूपी बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये परीक्षा 9 फरवरी 2026 तक चलेंगीं। अपने जिले की प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि आगे लेख में चेक करें।
यूपी बोर्ड की तरफ से जिलेवार टाइम टेबल जारी किया गया है जिसमें कुछ जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा प्रथम चरण में तथा कुछ जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षा द्वितीय चरण में करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण की यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक कराई जाएगी और दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 2 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाली है।
UP Board 12th Practical Date 2026: Overview
| Exam Name | Up Board Practical Exam 2026 |
| Class | 12th (Intermediate) |
| Board Name | माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज |
| UP Board 12th Practical Exam Date | 24 January to 9 February 2026 |
| Phase 1 Exam Date | 24 January to 1 February 2026 |
| Phase 1 Exam Date | 2 February to 9 February 2026 |
UP Board 12th Practical Date 2026
24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 तक यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी। पहले चरण में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक लखनऊ, बरेली, बस्ती, अयोध्या, सहारनपुर, देवीपाटन, आगरा, चित्रकूट, झांसी और आजमगढ़ मंडल में परीक्षा होगी।
द्वितीय चरण में 2 फरवरी से 9 फरवरी तक मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पंजाबी कक्षा दसवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट कार्य आधारित होगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि
| UP Board 12th Practical Date | मंडल का नाम | जिले का नाम |
|---|---|---|
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | प्रयागराज | प्रयागराज, कौसंबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | मुरादाबाद | बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | अलीगढ़ | अलीगढ, इटाह, हाथरस, कासगंज |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | कानपुर | ओर्रैया, इटावा,कन्नोज, कानपुर, देहट, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | मिर्जापुर | मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | गोरखपुर | देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | वाराणसी | चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर |
| 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 | मेरठ | बागपत, गौतमबुध नगर, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, हापुर |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | सहारनपुर | मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | बरेली | बदायूं , पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | झांसी | जालौन, ललितपुर, झाँसी |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | लखनऊ | हरदोई, लखीमपुर, खेड़ी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | आगरा | आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | आजमगढ़ | आजमगढ़, बलिया, मऊ |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | चित्रकूट | चित्रकूट, बाँदा, हमीरपुर, महोबा |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | देवीपटन | बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | अयोध्या | अम्बेडकरनगर, फैज़ाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी |
| 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 | बस्ती | बस्ती, सिदार्थ नगर, संत कबीर नगर |


