Up Board 12th English Previous Year Paper PDF: 20 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई जाएगी। और अभी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और अंग्रेजी में अच्छे नंबर प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रीवियस ईयर क्वेश्चन अवश्य हल कर ले। यहां “यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं इंग्लिश PYQ पेपर PDF” दिया जा रहा है।
आमतौर पर अंग्रेजी विषय विद्यार्थियों के लिए कठिन माना जाता है, इसलिए आपको भी ऐसा लगता है तो पता होना चाहिए कि अंग्रेजी विषय का पेपर 100 अंक के लिए होता है जिसमें पास होने के लिए कम से कम आपको 33 नंबर लाना होगा। इसके लिए पिछले वर्ष के अंग्रेजी के पेपर आपकी मदद कर सकते हैं।
प्रश्न पत्र में कुल 4 सेक्शन होते हैं जिनमें Prose, Poetry, Supplimentary से प्रश्न दिए जाते हैं। जिसमें Essay, Application, Central Idea, Translation आदि दिए होते हैं। सभी 4 सेक्शन कुछ इस तरह से रहने वाले हैं –
- Section A – Reading
- Section B – Writing
- Section C – Grammer
- Section D – Literature

| Exam Date | 20 February 2026 |
| Board Name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) |
| Class | 12th |
| Up Board 12th English Previous Year Paper PDF | Given Below |
| UPMSP Official Website | upmsp.edu.in |
Up Board 12th English Previous Year Paper PDF
UP Board 12th English Previous Year Question Paper (PYQ) बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे मजबूत साधन माना जाता है। हर साल Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad यानी UPMSP द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाती है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को अंग्रेज़ी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने हैं,
उनके लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। PYQ से न केवल परीक्षा पैटर्न समझ में आता है, बल्कि यह भी पता चलता है कि किन टॉपिक से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं।
UP Board 12th English Paper का परीक्षा पैटर्न
UP Board कक्षा 12 अंग्रेज़ी प्रश्न पत्र सामान्यतः गद्य (Prose), पद्य (Poetry), ग्रामर (Grammar), लेखन कौशल (Writing Skills) और अनदेखा गद्यांश (Unseen Passage) पर आधारित होता है। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ (Objective) और वर्णनात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हो जाता है कि किस सेक्शन से कितने अंक के प्रश्न आते हैं और किस प्रकार के प्रश्न अधिक महत्वपूर्ण हैं। इससे टाइम मैनेजमेंट की भी बेहतर तैयारी हो पाती है।
Previous Year Question Paper क्यों है महत्वपूर्ण?
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र परीक्षा की वास्तविक कठिनाई स्तर (Difficulty Level) को समझने में मदद करते हैं। कई बार बोर्ड कुछ प्रश्नों को दोबारा नए तरीके से पूछ लेता है। इसलिए यदि छात्र नियमित रूप से 5–10 साल के PYQ हल करते हैं,
तो वे महत्वपूर्ण प्रश्नों की पहचान आसानी से कर सकते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा का डर कम होता है। खासकर अंग्रेज़ी विषय में राइटिंग सेक्शन और ग्रामर की तैयारी के लिए PYQ बहुत उपयोगी साबित होते हैं।
UP Board Class 12 English में अच्छे नंबर लाने की Tips
- पूरा सिलेबस पहले समझ लें – Prose, Poetry, Grammar, Writing, Unseen Passage सब कवर करें।
- पिछले 5–10 साल के Previous Year Question Papers (PYQ) जरूर हल करें।
- Grammar (Tense, Voice, Narration, Preposition, Articles) रोज प्रैक्टिस करें।
- Letter, Application, Essay और Notice का सही Format याद रखें।
- Long Answer को छोटे-छोटे पैराग्राफ में साफ और Point Wise लिखें।
- Important Questions और Repeated Topics को मार्क करें।
- रोज 10–15 मिनट English Reading Practice करें (Unseen Passage के लिए)।
- Common Words की सही Spelling याद रखें।
- Answer लिखते समय साफ-सुथरी Writing रखें।
- Model Paper 3 घंटे में हल करने की Practice करें (Time Management)।
- पहले आसान प्रश्न हल करें, फिर कठिन।
- Essay और Letter के 4–5 Ready Topics तैयार रखें।
- Exam से पहले Grammar और Writing Section का Quick Revision जरूर करें।
UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 PDF
| UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 PDF | ALL SET PDF | LINK |
| UP BOARD MODEL PAPER | CHECK NOW |
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (HV)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (HW)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (HX)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (HZ)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (IA)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (IB)
- UP BOARD CLASS 12 ENGLISH 316 (RM)
Note: अंत में, यदि छात्र नियमित अभ्यास, सही फॉर्मेट और Grammar पर ध्यान दें तो English में अच्छे अंक लाना बिल्कुल संभव है। सही रणनीति, समय प्रबंधन और साफ प्रस्तुति ही सफलता की कुंजी है।


