Up Board 12th Biology Important Questions : माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के बायोलॉजी विषय की परीक्षा 3 मार्च 2025 को कराई जाएगी। विद्यार्थी बचे हुए इन दिनों में पाठ्यक्रम का संपूर्ण रिवीजन करते हुए इंर्पोटेंट टॉपिक्स को विशेष रूप से पढ़ लें ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। यूपी बोर्ड 12th बायोलॉजी इंर्पोटेंट क्वेश्चन के सीरीज आगे दी जा रही है।
विद्यार्थी यहां दिए जा रहे इंर्पोटेंट टॉपिक्स को ध्यानपूर्वक अध्ययन कर ले। परीक्षा में इसी से संबंधित प्रश्न अक्सर दिए जाते हैं। कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को गणित तथा जीव विज्ञान में से किसी एक विषय का अध्ययन करने का विकल्प दिया जाता है। जिन विद्यार्थियों के गणित विषय कमजोर होते हैं अथवा किसी अन्य कारण से जीव विज्ञान विषय का चयन करते हैं।
इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष 3 मार्च 2025 को वार्षिक परीक्षा देनी होगी। अगर आप भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल यहां जीव विज्ञान विषय के संपूर्ण अध्याय से महत्वपूर्ण टॉपिक की सीरीज विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए प्रदान की जा रही है। अपनी नोटबुक में इन टॉपिक को लिखकर बचे हुए इन दिनों में बेहतर रिवीजन कर लें।
Up Board 12th Biology Important Questions
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के जीव विज्ञान विषय के पांच इकाई में से कुल 70 अंकों के प्रश्न बनाए जाएंगे। इन प्रश्नों में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। यहां दिए जरा टॉपिक से सभी प्रकार के प्रश्न बनाए जाते हैं। विद्यार्थी जीव विज्ञान के संपूर्ण अध्याय का बेहतर अध्ययन करने के बाद परीक्षा में 70 में 70 अंक तक पक्के कर सकते हैं। जीव विज्ञान के प्रत्येक इकाई से महत्वपूर्ण टॉपिक कुछ इस प्रकार हैं –
पादपों में में लैंगिक जनन –
- भ्रूणकोष तथा भ्रूणपोष में अन्तर लिखिए।
- भ्रूणपोष क्या है? इसके विभिन्न प्रकारों में का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
- एक प्रारूपिक बीजाण्ड की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।
- लघुबीजाणुधानी का निर्माण तथा लघुबीजाणुजनन |
- द्विबीजपत्री भ्रूण का परिवर्द्धन |
- बीजांड का परिवर्धन तथा गुरु बीजाणु जनन |
- परागण, परागण के प्रकार, परागण के लाभ तथा हानि |

मानव जनन –
- अपरा की परिभाषा एवं अपरा के कार्य
- पुरुष के जनन तन्त्र का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए |
- मादा के जनन तन्त्र का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।
- युग्मकजनन क्या है? नामांकित चित्र की सहायता से मानव में
- मानव में अण्डाणुजनन की प्रक्रिया का सचित्र वर्णन कीजिए।
जनन स्वास्थ्य
- IVF (पात्रे निषेचन) तकनीक पर टिप्पणी कीजिए।
- जनसंख्या विस्फोट एवं निवारण पर निबन्ध लिखिए।
वंशागति तथा विविधता के सिद्धांत-
- डाउन सिण्ड्रोम क्या है? इस पर टिप्पणी लिखिए।
- जीनरूप तथा दृश्यरूप लक्षण पर टिप्पणी कीजिए।
- क्रॉसिंग ओवर क्या है?
- सह प्रभाविता पर टिप्पणी कीजिए ।
- प्रभाविता तथा अप्रभाविता में विभेद कीजिए |
- आनुवंशिक रोग क्या हैं?
- मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?
- मंडल के वंशागति के नियम
- लिंग सहलग्न गुणों से आप क्या समझते हैं?
वंशागति का आणविक आधार –
- डी०एन०ए० तथा आर०एन०ए० में अन्तर लिखिए।
- डी०एन०ए० अंगुलिछापी क्या है? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए |
- मानव जीनोम प्रोजेक्ट पर टिप्पणी लिखिए।
- डी०एन०ए० की संरचना के वाटसन एवं क्रिक मॉडल को उपयुक्त चित्र बनाकर समझाइए तथा इसके कार्य का वर्णन कीजिए।
- कार्य के आधार पर R.N.A. कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।
- अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
- आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
मानव स्वास्थ्य तथा रोग
- ऐल्कोहॉल / ड्रग्स के दुरुपयोग पर टिप्पणी कीजिए।
- प्रतिजैविक से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो प्रतिजैविकों के नाम लिखिए।
- मलेरिया रोग के रोगजनक, रोगवाहक, लक्षण तथा उपचार लिखिए।
- टाइफॉइड का कारक, लक्षण तथा रोकथाम के उपाय लिखिए।
- निम्नलिखित में से किन्हीं दो मानव व्याधियों के कारक, लक्षण, उपचार एवं बचाव के उपाय का वर्णन कीजिए। i. डेंगू ज्वर ii. निमोनिया।
- स्टेम कोशिकाओं पर टिप्पणी कीजिए।
मानव कल्याण एवं सूक्ष्मजीव
- जैव उर्वरक क्या है? कृषि में इनका क्या महत्त्व है?
- बायोगैस क्या है? ग्रामीण क्षेत्र में बायोगैस के दो उपयोग बताइए।
जैव प्रौद्योगिकी : सिद्धांत एवं प्रक्रम –
- डी० एन०ए० लाइगेज पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
- पी०सी०आर० पर टिप्पणी लिखिए।
- प्लाज्मिड वेक्टर पर टिप्पणी लिखिए।
जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग –
- जैव प्रौद्योगिकी के कृषि क्षेत्र में उपयोग लिखिए।
- जैव प्रौद्योगिकी का मानव स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुप्रयोग लिखिए।
- Bt कपास पर टिप्पणी लिखिए।
- बायोपाइरेसी पर उदाहरण सहित टिप्पणी लिखिए।
- पुनर्संयोजक डी०एन०ए० प्रौद्योगिकी क्या है? आनुवंशिक अभियान्त्रिक के मानव हित में चार अनुप्रयोग लिखिए।
- मानव इन्सलिन पर टिप्पणी लिखिए।
जैव विविधता एवं संरक्षण
- आई०यू०सी०एन० (IUCN) तथा डब्ल्यू0डब्ल्यू०एफ० (WWF) का पूरा नाम लिखिए।
- तप्त स्थल (hot spot) पर टिप्पणी कीजिए।
- जैव विविधता की परिभाषा लिखिए।
- संकटग्रस्त वन्य प्राणियों से आप क्या समझते हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
Conclusion: कक्षा 12वीं बायोलॉजी से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी दिए गए इन टॉपिक का रिवीजन क्वेश्चन बैंक अथवा अपने नोट से कर ले। 3 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षा में इन टॉपिक से आपके प्रश्न देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को अपने उत्तर लिखते समय आवश्यकता अनुसार चित्र भी बनाना चाहिए। जिससे आपका उत्तर अधिक आकर्षक बनता है।
Also Read : Up Board 12th Biology Previous Year Question Paper : पिछले वर्षों का बायोलॉजी पेपर, यहां से करें डाउनलोड
Hello, My Name is Suchit. Currently I am a Blogger & Content Creator. I have 2+ years experience in this field. I publish articles on this website “myupboard.com” related to up board exam, up board time table, upmsp up board centre list, up board model paper, up board roll number, up board admit card and other Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad’s & Uttar Pradesh State Board Of Highschool And Intermediate Education’s news.