Up Board 10th Sanskrit Paper 2025 : 3 मार्च 2025 को प्रथम पाली में सुबह 8:30 बजे से संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हाई स्कूल में विद्यार्थियों को कला, संस्कृति, कंप्यूटर, गृह विज्ञान, आदि में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जाता है। एरिया संस्कृत विषय का चयन किए हैं और इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दिए जा रहे संस्कृत के प्रश्न पत्र को परीक्षा से पहले हल करके तभी जाएं।
संस्कृत विषय की लिखित परीक्षा 70 अंकों की कराई जाती है। 70 अंकों का प्रश्न पत्र अलग-अलग कई खण्डों में विभाजित होता है। इस विषय में विद्यार्थियों को हिंदी विषय की तरह ही आसानी से अच्छे अंक मिल जाते हैं। तुरंत परिचय पहले विद्यार्थियों को अलग-अलग सैंपल पेपर हल करते हुए पाठ्यक्रम का संपूर्ण रिवीजन कर लेना होता है। संस्कृत का पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक आगे दी जा रही है।
जैसा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद में पिछले कई वर्षों से अपने पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया है। इसलिए परीक्षा में आने वाला प्रश्न पत्र पुराने पेपर पेटर्न एवं सिलेबस पर ही आधारित होगा। विद्यार्थियों के पास यदि पिछले वर्ष के संस्कृत के प्रश्न पत्र है तो उन्हें अपने अभ्यास के लिए प्रयोग कर सकते हैं। किसी भी विषय की परीक्षा देने से पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से मॉडल पेपर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Up Board 10th Sanskrit Paper 2025 : Overview
Name Of Examination | Up Board Exam 2025 |
Class | 10th |
Subject | Sanskrit |
Exam Date | 3 March 2025 |
Board Name | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
Official Website | upmsp.edu.in |

Up Board 10th Sanskrit Paper 2025
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत विषय की परीक्षा 3 मार्च को सुबह 8:30 से 11:45 तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 8140 परीक्षा केंद्र पर संचालित की जाएगी। 70 अंको की संस्कृत विषय की परीक्षा में पास होने के लिए आपको न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना होगा। प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार से रहने वाला है। प्रथम खंड में आपको 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे, जिनके उत्तर ओएमआर शीट में आपको भरना है।
द्वितीय खंड में दो उपखंड दिए जाएंगे, जिसमें अलग-अलग प्रकार के प्रश्न दिए जाएंगे। दूसरे खंड में कुल 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न दिए जाते हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर आपको ओएमआर शीट में भरना है तथा अन्य प्रश्नों के उत्तर आपको उत्तर पुस्तिका में लिखना है। इस विषय में पास होने के लिए 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होगा। प्रश्नों का उत्तर लिखते समय शब्द सीमा तथा समय का ध्यान अवश्य रखें।
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत का प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक आगे तालिका में दी जा रही है। यहां से प्रश्न पत्र डाउनलोड कर प्रश्न पत्र पहले से हल करने का अभ्यास कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन प्रश्न पत्र का संबंध बोर्ड परीक्षा में आने वाले ओरिजिनल पेपर से नहीं है। यह माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा जारी किए गए प्रश्न पत्र हैं। जो अभ्यास करने के लिए जारी किए गए हैं।।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय की गई है। नीचे बताई जा रही प्रक्रिया से संस्कृत विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ ऑनलाइन तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ओपन करें।
- होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर के वेब पेज पर आ जाएंगे।
- कक्षा 10वीं के सेक्शन में जाएं।
- संस्कृत के सामने उपलब्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस प्रकार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें।
संस्कृत विषय में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को सभी प्रश्नों का उत्तर स्पष्ट रूप से अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। विद्यार्थी प्रयास करें कि सभी प्रश्नों का उत्तर लिखें किसी भी प्रश्न को छोड़े नहीं। प्रश्न पत्र हल करते वक्त समय प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखें। 3 घंटे 15 मिनट में सभी प्रश्नों का उत्तर अपने उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा।
संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 3 मार्च को विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से लगभग आधे या 1 घंटे पहले उपस्थित होना है। परीक्षा केंद्र के भीतर अपने साथ किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ना ले जाएं। एडमिट कार्ड तथा आधार कार्ड या अपार आईडी ले जाना ना भूले। नीचे दी जा रही तालिका से यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड करें।
Some Useful Links |
---|
Class 10th Sanskrit Model Paper |
Official Website |