Up Board 10th Hindi Answer Key 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के अंतर्गत आज 24 फरवरी 2025 को प्रथम पाली में हाई स्कूल के परीक्षा प्रदेश के 8000 से अधिक परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई है। बोर्ड परीक्षा दे चुके विद्यार्थी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी उत्तर कुंजी से अपने उत्तरों का मिलान कर यह देख सकते हैं कि आपने कितने प्रश्नों के उत्तर सही सही लिखे हैं।
हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक संपन्न कराई गई है। हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया था। ऐसे में जो विद्यार्थी 24 फरवरी के बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें अपने पेपर कोड के अनुसार यहां दी जा रही उत्तर कुंजी से मिलान करना होगा। आपको बता दे कि यह उत्तर कुंजी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नहीं हुई है बल्कि अनऑफिशियल उत्तर कुंजी विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रदान की जा रही है।
जिसमें विद्यार्थियों को प्रश्नों का उत्तर मिलाने के लिए सही उत्तर दिए गए हैं। साथ ही अपने पेपर कोड के अनुसार सही उत्तर ढूंढ कर अपने प्राप्तांको की गणना करने का तरीका बताया जा रहा है। जैसा की प्रत्येक विषय के लिए कई पेपर तैयार किए जाते हैं। ऐसे ही हिंदी विषय के लिए भी अलग-अलग पेपर कोड के अनुसार कई सेट तैयार किए गए थे। विद्यार्थियों को यहां अपने पेपर कोड के अनुसार दी गई उत्तर कुंजी से हिंदी के उत्तरों का मिलान करना होगा।
Up Board 10th Hindi Answer Key 2025 : Overview
परीक्षा | यूपी बोर्ड परीक्षा |
वर्ष | 2025 |
परीक्षा तिथि | 24 फरवरी 2025 |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन |
कक्षा | 10वीं (हाई स्कूल) |
विषय | हिंदी और प्रारंभिक हिंदी |
आर्टिकल | Up Board 10th Hindi Answer Key 2025 |
कुल अंक | 70 अंक |
पासिंग मार्क्स | 23 अंक |
कुल विद्यार्थी | 27 लाख से अधिक |
Up Board 10th Hindi Answer Key 2025
उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की 24 फरवरी की हिंदी परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक प्रदेश के 8140 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न किया गया है। परीक्षा देने की पश्चात अक्सर विद्यार्थियों को यह कन्फ्यूजन रहता है कि उन्होंने कितने प्रश्नों के उत्तर सही लिखे हैं और कितनों की गलत? इसलिए उत्तर कुंजी से सही उत्तरों का मिलान कर यह जानकारी स्पष्ट कर लेनी चाहिए।

उत्तर कुंजी में प्रश्नों के अनुसार सही उत्तर दिए जाते हैं। अगर आप भी हाई स्कूल के विद्यार्थी हैं और 24 फरवरी की परीक्षा में शामिल हुई है, तो सबसे पहले प्रश्न पत्र में दिए गए पेपर कोड को देखें। उत्तर कुंजी से एक-एक करके सभी प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करें। विद्यार्थियों को यहां मुख्यतः प्रश्न पत्र के प्रथम खंड में दिए जाने वाले 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दिए जा रहे हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए प्रत्येक प्रश्न के अनुसार एक अंक निर्धारित होता है।
अक्सर विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों में कन्फ्यूजन देखने को मिलती है। ऐसे प्रश्नों में विद्यार्थियों को चार विकल्पों में से किसी एक का चयन कर सही उत्तर देना होता है। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को अपना उत्तर ओएमआर शीट में भरना होता है। इसलिए उन्हें उत्तर लिखने या उत्तर देने का सिर्फ एक ही असर मिलता है। एक बार ओएमआर शीट पर उत्तर भरे जाने के पश्चात उसमें बदलाव नहीं कर सकते हैं।
Class 10th Hindi Paper : Code 801 (BG)
- 1 (C)
- 2 (A)
- 3 (D)
- 4 (C)
- 5 (A)
- 6 (B)
- 7 (D)
- 8 (B)
- 9 (A)
- 10 (C)
- 11 (D)
- 12 (C)
- 13 (D)
- 14 (B)
- 15 (D)
- 16 (A)
- 17 (B)
- 18 (A)
- 19 (B)
- 20 (C)
Up Board Highschool Hindi Answer Key 2025
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज (UPMSP) द्वारा बोर्ड परीक्षा के किसी भी प्रश्न पत्र की आधिकारिक उत्तर कुंजी कभी भी जारी नहीं की जाती है। इसलिए अगर आप ऑफिशियल उत्तर कुंजी की तलाश कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें। यहां विद्यार्थियों को परीक्षा में आए प्रश्न पत्र के आधार पर अनऑफिशियल उत्तर कुंजी प्रदान की जाती है। जिसमें विद्यार्थी अपनी संतुष्टि के लिए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर यहां से मिलान करने के पश्चात आप वस्तुनिष्ठ या वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर अपनी पाठ्य पुस्तक या प्रश्न बैंक से मिला सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को यहां उनके पेपर कोड के अनुसार उत्तर नहीं मिलता है, तो स्वयं से अपने पाठ्य पुस्तक अथवा इंटरनेट के जरिए उत्तर खोजकर मिलान कर सकते हैं। इस तरह से विद्यार्थी अपने प्राप्तांक की संभावित गणना भी स्वयं से कर पाएंगे।
23 नंबर से ज्यादा आने पर होंगे पास
यूपी बोर्ड हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को हिंदी विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 23 अंक प्राप्त करना होगा। हिंदी तथा प्रारंभिक हिंदी इन दोनों विषयों के लिए पासिंग मार्क्स एक समान होते हैं। दोनों ही विषयों की परीक्षाएं 70 अंकों के लिए कराई जाती हैं। यदि आपके परीक्षा में 23 या 23 से अधिक अंक प्राप्त होते हैं, तो माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आपको उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।