Up Board 10th 12th Topper List : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी हो चुका है। अब तक सभी स्टूडेंट अपने रिजल्ट चेक कर चुके होंगे। रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट की जारी हुई है। जिसमें कक्षा दसवीं में यश प्रताप सिंह और कक्षा 12वीं में महक जायसवाल ने टॉप किया है।
टॉपर विद्यार्थियों की पूरी सूची यहां से चेक कर सकते हैं। दोनों ही कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, उनके अंक, रोल नंबर, विद्यालय का नाम, आदि यहां विस्तार पूर्वक दिया जा रहा है। जारी की गई टॉपर लिस्ट में देख सकते हैं कि हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम रैंक हासिल की है। यश प्रताप सिंह जालौन के रहने वाले हैं।

इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 97.20% अंक लाकर टॉप किया है। महक जायसवाल प्रयागराज जिले की रहने वाली है। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल इंटर के टॉप 3 रैंक की टॉपर लिस्ट यहां देख सकते हैं। दिए गए रोल नंबर से टॉपर विद्यार्थियों की मार्कशीट भी स्वयं से चेक कर सकते हैं।
Up Board 10th 12th Topper List : Overview
Post Name | Up Board 10th 12th Topper List |
यूपी बोर्ड रिजल्ट तिथि | 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे |
कक्षा | 10वीं 12वीं |
Up Board 10th 12th Topper | Check List |
यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर 2025 | यश प्रताप सिंह |
यूपी बोर्ड इंटर टॉपर 2025 | महक जायसवाल |
Official Website | upmsp.edu.in |
Up Board 10th 12th Topper List 2025 : हाई स्कूल में यश प्रताप और इंटर में महक जायसवाल ने किया टॉप
यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट के साथ हाई स्कूल और इंटर की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है। हाई स्कूल कक्षा दसवीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक लाकर प्रथम रैंक हासिल की है। द्वितीय रैंक पर अंशी और अभिषेक कुमार यादव हैं, जिन्होंने हाई स्कूल में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है। तृतीय स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता है।
इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं में 97.20% अंक लाकर महक जायसवाल ने टॉप किया है। द्वितीय रैंक पर साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह हैं जिन्होंने 96.80% अंक हासिल किया है। तृतीय रैंक पर मोहिनी है जिन्होंने इंटर में 96.40% अंक प्राप्त किया है। इंटर में द्वितीय रैंक पर कुल चार विद्यार्थी हैं तथा हाई स्कूल में द्वितीय रैंक पर दो विद्यार्थी तथा तृतीय रैंक पर तीन विद्यार्थी हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं टॉपर लिस्ट 2025
रैंक 1 : यश प्रताप सिंह
प्राप्तांक : 97.83%
रोल नंबर : 1251288439
विद्यालय का नाम : LT SMT R K D I C UMARI JALAUN
रैंक 2 : अंशी
प्राप्तांक : 97.67%
रोल नंबर : 1251222549
विद्यालय का नाम : SHIVA JI S N I C KATARA S KHAN ETAWAH
रैंक 2 : अभिषेक कुमार यादव
प्राप्तांक : 97.67%
रोल नंबर : 1251707706
विद्यालय का नाम : SARASWATI VIDYA MANDIR IC RAMASANEHI GHAT BARABANKI
रैंक 3 : ऋतु गर्ग
प्राप्तांक : 97.50%
रोल नंबर : 1250535307
विद्यालय का नाम : DR D P S V M I C BILARI MOTADABAD
रैंक 3 : अर्पित वर्मा
प्राप्तांक : 97.50%
रोल नंबर : 1250926129
विद्यालय का नाम : BABURAM SAVITRI DEVI I C SHEKHPUR BILAURI BAJAR PAHALA SITAPUR
रैंक 3 : सिमरन गुप्ता
प्राप्तांक : 97.50%
रोल नंबर : 1251288494
विद्यालय का नाम : LT SMT R K D I C UMARI JALAUN
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर लिस्ट 2025
रैंक 1 : महक जायसवाल
प्राप्तांक : 97.20%
रोल नंबर : 2256443376
विद्यालय का नाम : BACHCHA RAM INTER COLLEGE BHULAI KA PURA PRAYAGRAJ
रैंक 2 : साक्षी
प्राप्तांक : 96.80%
रोल नंबर : 2255570710
विद्यालय का नाम : SHRI NARAYAN SMARAK INTER COLLEGE GAJRAULA AMROHA
रैंक 2 : आदर्श यादव
प्राप्तांक : 96.80%
रोल नंबर : 2256541265
विद्यालय का नाम : SARASWATI V M I C J K KADIPUR SULTANPUR
रैंक 2 : शिवानी सिंह
प्राप्तांक : 96.80%
रोल नंबर : 2256379767
विद्यालय का नाम : SP INTER COLLEGE SIKARO KORAON PRAYAGRAJ
रैंक 2 : अनुष्का सिंह
प्राप्तांक : 96.80%
रोल नंबर : 2256514285
विद्यालय का नाम : DHARMA DEVI INTER COLLEGE KEN KAMWAR KAUSHAMBI
रैंक 3 : मोहिनी
प्राप्तांक : 96.40%
रोल नंबर : 2256145514
विद्यालय का नाम : CH S SINGH I C JASWANT NAGAR ETAWAH
यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटर पासिंग प्रतिशत
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ दोनों कक्षाओं के कुछ अन्य डाटा भी सार्वजनिक किए गए हैं। वर्ष 2025 में कक्षा दसवीं का पासिंग प्रतिशत 90.11% है। जबकि कक्षा 12वीं का पासिंग प्रतिशत 81.15% है। हाई स्कूल में परीक्षा में शामिल 25 लाख 45815 विद्यार्थियों में से 22 लाख 94122 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिम 1149984 बालक एवं 1144138 बालिकाएं हैं।
इंटरमीडिएट में 25 लाख 98560 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 21 लाख 8774 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। जिनमें 10 लाख 62616 बालक एवं 1461158 बालिकाएं शामिल है। संपूर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालको से 9.77% अधिक रहा है। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर लें।