Sanskrit Scholarship Status 2025-26: संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार की तरफ से संस्कृत स्कॉलरशिप की स्कीम लागू की गई है। अगर आप भी संस्कृत छात्रवृत्ति 2025 26 के अंतर्गत आवेदन किए हैं, तो अब यहां से अपना स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कर सकते हैं।
संस्कृत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों द्वारा 8 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक किए गए हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप का पैसा 19 जनवरी 2026 से मिलने वाला है। इसलिए आपको भी अपना स्कॉलरशिप स्टेटस (Sanskrit Scholarship Status) चेक करना चाहिए।
Sanskrit Scholarship Status 2025-26: Highlights
| छात्रवृत्ति | संस्कृत छात्रवृत्ति 2025-26 |
| विद्यार्थी | संस्कृत विद्यालयों, संस्कृत महाविद्यालयों, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय |
| अकादमिक वर्ष | 2025-26 |
| कक्षा | 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 & Other |
| संस्कृत स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसम्बर 2025 |
| संस्कृत स्कॉलरशिप पेमेंट डेट | 19 जनवरी 2026 से |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarship.up.gov.in/Sanskrit.aspx |
Sanskrit Scholarship Status 2025-26
संस्कृत छात्रवृत्ति स्टेटस चेक करने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के लिए नया पोर्टल बनाया गया है, जहां से आवेदन करने के साथ-साथ स्कॉलरशिप स्टेटस भी चेक किया जा सकता है।
संस्कृत छात्रवृत्ति का पैसा कितना मिलता है?
संस्कृत छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 6 से स्नातकोत्तर तक के सभी विद्यार्थियों को अलग-अलग अमाउंट में संस्कृत छात्रवृत्ति का पैसा दिया जाता है, जिसका संक्षिप्त विवरण निम्न तालिका में देख सकते हैं –
| कक्षा | छात्रवृत्ति की दरें (वार्षिक) |
| कक्षा 6, 7 | ₹600 |
| कक्षा 8 | ₹900 |
| कक्षा 9, 10 | ₹1200 |
| कक्षा 11, 12 | ₹1800 |
| स्नातक | ₹2400 |
| स्नातकोत्तर | ₹3000 |
संस्कृत छात्रवृत्ति समय-सारिणी (Time Table) 2025-26
| विवरण | दिनांक |
| छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन और विद्यालय में संलग्नक के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करना। | 08 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक |
| प्रधानाचार्य द्वारा पोर्टल पर आवेदन पत्र का सत्यापन / अग्रेसार / अपलोड करना। | 11 दिसम्बर 2025 से 03 जनवरी 2026 तक |
| सत्यापन के पश्चात शिक्षण संस्था द्वारा आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा करना। | 04 जनवरी 2026 तक |
| जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन / अग्रेसारण / ऑनलाइन सत्यापन करना। | 26 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक |
| पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्रों की समीक्षा करना। | 11 जनवरी 2026 तक |
| माँग का सृजन | 12 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक |
| शिक्षा निदेशालय द्वारा लाभार्थियों के खातों में धन का हस्तांतरण | 19 जनवरी 2026 से |
संस्कृत स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?
संस्कृत स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दी जा रही प्रक्रिया का पालन करना है –
- छात्रवृत्ति एवं संस्कृति पूर्ति ऑनलाइन प्रणाली उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- संस्कृत छात्रवृत्ति विकल्प चुनें।
- अब छात्र – छात्राओं हेतु लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने लॉगिन पेज आ जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन Id और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- Application Status विकल्प पर क्लिक करते ही संस्कृत स्कॉलरशिप स्टेटस देखने को मिल जाएगा।
Important Links
संस्कृत स्कॉलरशिप के स्टेटस कैसे चेक करें?
संस्कृत स्कॉलरशिप स्टेटस विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके पोर्टल पर चेक करें।


