Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र बोर्ड परीक्षा में किस प्रकार से दिया जाएगा इसका नमूना प्रारूप बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड 10th 12th इंग्लिश सैंपल पेपर 2025 के माध्यम से प्रकाशित कर दिया है। विद्यार्थी यहां से भी अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
English विषय में विद्यार्थियों को अक्सर तैयारी करने में समस्या देखने को मिलती है। अगर आपका भी अंग्रेजी विषय कमजोर है तो आपको निश्चित रूप से यहां दिए गए मॉडल पेपर के अनुसार अपने पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहिए। क्योंकि अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र इसी मॉडल पेपर की तरह तैयार किया जा रहा है। पीडीएफ डाउनलोड करने की लिंक आगे दी गई है।
मॉडल पेपर डाउनलोड करने से पहले विद्यार्थियों को यह जानकारी होनी चाहिए कि तैयारी करते समय ऐसे किसी भी प्रश्न पत्र पर विश्वास ना करें जो यह दावा करते हो की परीक्षा में यही से प्रश्न दिए जाएंगे। क्योंकि मॉडल पेपर से बोर्ड परीक्षा में आने वाले क्वेश्चन पत्र का कोई संबंध नहीं होता है।
परंतु कुछ प्रश्न कभी-कभी बोर्ड परीक्षा में रिपीट कर दिए जाते हैं जो पिछले वर्षों की परीक्षा में आए होते हैं। अंग्रेजी विषय में आपको मॉडल पेपर से कुछ निश्चित टॉपिक के प्रश्न बोर्ड परीक्षा में भी देखने को मिलेंगे। इसलिए विद्यार्थियों को यह आसानी हो जाती है कि अनेक मॉडल पेपर हल करके इन टॉपिक को कवर कर लेते हैं।
कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र 70 अंकों का तैयार किया जाता है तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र 100 अंकों का होता है। दसवीं की विद्यार्थियों के प्रश्न पत्र 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न प्रथम खंड में दिए जाते हैं। जिनके उत्तर आपको OMR शीट में भरने होते हैं।
Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025 : Overview
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 |
परीक्षा संचालन निकाय | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज UPMSP |
कक्षा | 10वीं 12वीं |
परीक्षा तिथि | 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 |
लेख का प्रकार | Model Paper / Sample Paper |
Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025 | Pdf Download |
पासिंग मार्क्स | 33% अंक |

Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025
Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025 : यूपी बोर्ड हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 24 फरवरी 2025 से किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय का सैंपल पेपर जारी किया गया है। विद्यार्थी पीडीएफ डाउनलोड कर इसे अवश्य हल करें।
यहां दिए गए सैंपल पेपर अर्थात प्रतिदर्श प्रश्न पत्र की तरह ही माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के दौरान हाई स्कूल तथा इंटर के विद्यार्थियों को ओरिजिनल प्रश्न पत्र हल करने के लिए प्रदान करेगा। हालांकि बोर्ड परीक्षा में दिए जाने वाले पेपर के प्रश्न मॉडल पेपर या सैंपल पेपर से अलग होते हैं, परंतु प्रश्न पत्र का पैटर्न यही रहने वाला है।
अंग्रेजी विषय में पास होने के लिए हाई स्कूल के विद्यार्थियों को 70 में से 23 अंक तथा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पास होने के लिए 100 में से 33 अंक प्राप्त करना होगा। इससे कम अंक लाने पर विद्यार्थी इस विषय में फेल कर दिए जाएंगे। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को अब बचे हुए कुछ दिनों में क्वेश्चन बैंक तथा मॉडल पेपर या फिर अपनी नोट्स से बेहतर तैयारी करनी चाहिए।
यूपी बोर्ड अंग्रेजी प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड लिंक
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय का सैंपल पेपर डाउनलोड करने की सीधी लिंक नीचे दी जा रही है। डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके विद्यार्थी कक्षा 10वीं 12वीं का अंग्रेजी सैंपल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
How To Download Up Board 10th 12th English Sample Paper 2025
परीक्षा से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन की तरफ से विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक विषय के प्रतिदर्श प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं। वर्ष 2025 के लिए जारी यूपी बोर्ड 10th 12th इंग्लिश सैंपल पेपर पीडीएफ निम्न प्रकार से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर मेनू बार में दिए गए इंर्पोटेंट लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर 2024 25 लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर 2025 के लिए नया वेब पेज खुल जाएगा।
- क्लास 10th अथवा क्लास 12th सेक्शन में जाएं।
- इंग्लिश के सामने उपलब्ध डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके तुरंत पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस तरह से विद्यार्थी ऑनलाइन यूपी बोर्ड 10th 12th इंग्लिश सैंपल पेपर 2025 पीडीएफ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Also Read: Up Board 10th 12th Math Sample Paper 2025 : ऐसा आएगा गणित का पेपर, पीडीएफ यहां से करें डाउनलोड
इसी प्रक्रिया से विद्यार्थी अन्य सभी विषयों का भी सैंपल क्वेश्चन पेपर पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि बोर्ड में एक साथ सभी विषयों का पेपर क्रमानुसार अपने मॉडल पेपर (Model Paper) पेज पर उपलब्ध करा दिया है।
Conclusion : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का सैंपल पेपर विद्यार्थी इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक अथवा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दे कि यहां दिए गए सैंपल पेपर का संबंध बोर्ड में आने वाले ओरिजिनल प्रश्न पत्र से नहीं है बल्कि यह एक ओरिजिन प्रश्न पत्र का नमूना प्रारूप है।
Important Links |
---|
Up Board 10th Previous Year Paper |
Up Board 12th Previous Year Paper |
UPMSP New Model Paper |
UPMSP Official Website |