Up School Holiday Calendar 2025 : उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया 2025 का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर विद्यार्थी एवं अभिभावक जाने किस दिन रहेगी सरकारी छुट्टी। यूपी स्कूल holiday कैलेंडर 2025 के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष 2025 में पढ़ने वाली सभी सरकारी छुट्टी की तारीख़ तथा किस उपलक्ष में छुट्टी दी गई है पूरी जानकारी दी गई है।
इस बार 14 जनवरी से सरकारी छुट्टी की शुरुआत होने वाली है। जैसा की पहले की तुलना में कई सरकारी छुट्टियां कैंसिल भी कर दी गई है। ऐसे में अब सभी को योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी किए गए इस नए सरकारी छुट्टी कैलेंडर के माध्यम से आगामी वर्ष में पड़ने वाली सभी सरकारी छुट्टियों की तिथि जान लेनी चाहिए। इस दिन सभी कार्यालय दफ्तर विद्यालय आदि में अवकाश रहेगा।
Up School Holiday Calendar 2025
Up School Holiday Calendar 2025 : उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में इस दिन रहने वाली है सरकारी छुट्टी विद्यार्थी के साथ-साथ अध्यापक भी ध्यान से नोट कर ले ये तिथि। सरकार द्वारा हर साल छुट्टी का कैलेंडर (Holiday Calendar 2025) जारी किया जाता है। जिससे सभी को अगले वर्ष में पड़ने वाले सभी सरकारी छुट्टियां की जानकारी मिल सके।

नीचे तालिका के माध्यम से सभी तिथियां का विवरण उपलब्ध कराया गया है। इन तिथियां को सभी राजकीय, निजी तथा एडेड विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों तथा अन्य सरकारी कार्यालय में आकाश करना अनिवार्य है। कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में सिर्फ दो छुट्टी 14 जनवरी तथा 26 जनवरी को निर्धारित की गई है।
Holiday Date | Events |
---|---|
14 जनवरी 2025 | हजरत अली जन्म दिवस |
26 जनवरी 2025 | गणतंत्र दिवस |
26 फरवरी 2025 | महाशिवरात्रि |
13 मार्च 2025 | होलिका दहन |
14 मार्च 2025 | होली |
31 मार्च 2025 | ईद उल फितर |
9 अप्रैल 2025 | रामनवमी |
10 अप्रैल 2025 | महावीर जयंती |
14 अप्रैल 2025 | बी आर अंबेडकर जयंती |
18 अप्रैल 2025 | गुड फ्राइडे |
12 मई 2025 | बुद्ध पूर्णिमा |
7 जून 2025 | बकरीद |
6 जुलाई 2025 | मोहर्रम |
9 अगस्त 2025 | रक्षाबंधन |
15 अगस्त 2025 | स्वतंत्रता दिवस |
16 अगस्त 2025 | जन्माष्टमी |
5 सितंबर 2025 | बारावफात |
1 अक्टूबर 2025 | महानवमी |
2 अक्टूबर 2025 | गांधी जयंती तथा दशहरा |
20 अक्टूबर 2025 | दीपावली |
22 अक्टूबर 2025 | गोवर्धन पूजा |
23 अक्टूबर 2025 | भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती |
5 नवंबर 2025 | कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु नानक जयंती |
25 दिसंबर 2025 | क्रिसमस डे |
Up School Holiday Dates 2025
वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक सभी महीना में किस-किस तिथि को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है इसकी जानकारी सरकार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में देखी जा सकती है। जिसके अनुसार जनवरी 2025 में 14 जनवरी को हजरत अली के जन्म दिवस के अवसर पर तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।
फरवरी महीने में सिर्फ एक छुट्टी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर दी गई है। मार्च महीने में तीन छुट्टी दी गई है। जिसमें 13 मार्च को होलिका दहन, 14 मार्च को होली तथा 31 मार्च को ईद उल फितर के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। अप्रैल महीने में कुल चार सरकारी अवकाश दिए गए हैं।
9 अप्रैल को रामनवमी, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 14 अप्रैल को बी आर अंबेडकर की जयंती, तथा 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। मई महीने में 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी छुट्टी दी जाएगी। जून में 1 सरकारी अवकाश बनाए गए हैं।
7 जून को बकरीद के लिए छुट्टी दी जाएगी। 6 जुलाई को मोहर्रम के अवसर पर सरकारी छुट्टी दी जाएगी। अगस्त महीने में तीन सरकारी अवकाश दिए गए हैं जिसमें 9 अगस्त के लिए रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के लिए तथा 16 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए। सितंबर में एक सरकारी छुट्टी दी जाएगी।
5 सितंबर को बारावफात के अवसर पर आकाश घोषित किया गया है। अक्टूबर महीने में सबसे अधिक 5 सरकारी छुट्टी दी गई है। जिसमें 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा दशहरा, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, तथा 23 अक्टूबर को भैया दूज और चित्रकूट जयंती के उपलक्ष में अवकाश घोषित किया गया है।
नवंबर महीने में 1 छुट्टी 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु नानक जयंती के अवसर पर दी जाएगी। दिसंबर महीने में एक सरकारी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के अवसर पर दी जाएगी। इस प्रकार कुल 1 साल में 24 सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। सभी छुट्टियों के संक्षिप्त विवरण के लिए लेख में तालिका दी गई है।