UPMSP Admit Card 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थी अपना “UPMSP एडमिट कार्ड 2025 कैसे प्राप्त कर सकेंगे”, पूरी प्रक्रिया यहां साझा की गई है।
बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों के माध्यम से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण समय से सफलतापूर्वक बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर किया गया है, इन्हीं का प्रवेश पत्र जारी होने वाला है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी को अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लेना होगा अन्यथा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
यूपी बोर्ड का एडमिट कार्ड फरवरी 2025 के प्रथम सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया जाएगा। क्योंकि बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से होने वाला है और प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 15 से 20 दिन पहले ही सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दिए जाते हैं। आईए जानते हैं कि विद्यार्थी अपना यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
UPMSP Admit Card 2025 : Overview
Article Name | UPMSP Admit Card 2025 |
Category | Admit Card |
Board | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज (UPMSP) |
यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र कब जारी होगा 2025? | February 2025 |
Up Board Exam Date | 24 February to 12 March 2025 |
Class | 10th 12th |
Total Student | 54 Lakh (Approx.) |

UPMSP Admit Card 2025
UPMSP Admit Card 2025 : यूपी बोर्ड के 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र यूपीएमएसपी के आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर फरवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। हाई स्कूल की केंद्र के सभी विद्यार्थी अपना यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड (up board 10th 12th admit card 2025) अपने विद्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।
विद्यार्थी स्वयं से अपना यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। क्योंकि यह सुविधा माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सिर्फ विद्यालयों को ही उपलब्ध कराई जाती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके कक्षा दसवीं तथा 12वीं के सभी विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद विद्यालय की मोहर सभी प्रवेश पत्र पर लगाकर विद्यार्थियों को वितरित कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार के एडमिट कार्ड बोर्ड परीक्षा के लिए मान्य होंगे। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को ध्यानपूर्वक सभी जानकारी चेक करनी होगी। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अपने विद्यालय को जल्द से जल्द सूचित करें।
यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र कब जारी होगा 2025?
यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर परीक्षा तिथि से लगभग 15 या 20 दिन पहले जारी किया जाएगा। इस अनुसार प्रवेश पत्र 24 फरवरी से पहले विद्यार्थियों को दे दिए जाएंगे। विद्यार्थी किसी भी प्रक्रिया का पालन करके स्वयं से यूपी बोर्ड का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। उन्हें विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड मिलने की प्रतीक्षा करनी होगी।
Up Board 10th 12th Admit Card 2025 Download Link
प्रदेश के सभी राजकीय निजी तथा एडेड विद्यालयों के लिए यूपी बोर्ड 10th 12th एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर डायरेक्ट लिंक माध्यमिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in पर डाउनलोड करने के लिए सक्रिय कर दी जाएगी। विद्यालय अपनी यूजर आईडी तथा पासवर्ड का प्रयोग करके यहां दी गई प्रक्रिया के जरिए यूपी बोर्ड 10th 12th एडमिट कार्ड 2025 डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।
UPMSP Admit Card 2025 Kaise Download Kare?
उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के अंतर्गत हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड विद्यालय की यूजर आईडी तथा पासवर्ड के जरिए निम्न प्रकार से डाउनलोड किया जा सकता है –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए विद्यालय लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- विद्यालय का यूजर आईडी तथा पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे UPMSP Admit Card 2025 Class 10th 12th लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- इस प्रकार से यूपी बोर्ड UPMSP एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते।
अतः विद्यार्थियों को व्यर्थ में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना समय नष्ट नहीं करना चाहिए क्योंकि विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोई सुविधा उपलब्ध अभी तक नहीं कराई गई है।