UP Board Class 10th Computer Model Paper 2025 : उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा दसवीं में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की परीक्षाएं 24 फरवरी से संचालित की जाएंगी। हाई स्कूल के कंप्यूटर विषय का प्रश्न पत्र किस प्रकार से परीक्षा में आने वाला है तथा किस प्रकार के कितने प्रश्न परीक्षाएं पूछे जाएंगे, सभी जानकारी यहां मिलने वाली है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
हाई स्कूल के विद्यार्थियों को पांच विषयों के अलावा छठवें विषय के रूप में कंप्यूटर संस्कृति कला आदि में से किसी एक का चयन करना होता है। अगर आप भी हाई स्कूल के विद्यार्थी हैं और कंप्यूटर विषय की परीक्षा देने वाले हैं तो यह आवश्यक है कि बोर्ड के लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर तैयार किए गए प्रश्न पत्र से तैयारी करें।
इस पेपर से तैयारी करने पर आपको अच्छा में आने वाले सभी प्रश्नों की जानकारी मिलेगी। इसी के साथ हम आपकी सुविधा के लिए कंप्यूटर विषय के पेपर पेटर्न को भी साझा कर रहे हैं। यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी मीडियम के विद्यार्थियों के लिए आगे दी जा रही है।
UP Board Class 10th Computer Model Paper 2025 : Overview
Article Type | Model Paper |
Class | 10th |
Academic Year | 2024-25 |
Board Name | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
UPMSP Class 10th Computer Model Paper 2025 | PDF Download |
Official Website | upmsp.edu.in |

UP Board Class 10th Computer Model Paper 2025 PDF
UP Board Class 10th Computer Model Paper 2025 PDF : परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ओरिजिनल प्रश्न पत्र से अवगत कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा परीक्षा से पहले सभी विषय का प्रतिदर्श प्रश्न पत्र जारी किया जाता है। अर्थात सभी विषयों के मॉडल पेपर पीडीएफ जारी किए जाते हैं।
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकृत विद्यार्थी जिन्होंने कंप्यूटर किस लिया है उनके लिए उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के तहत आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड क्लास 10th कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ जारी कर दिया गया है। यहां से सभी छात्र-छात्राओं को पीडीएफ डाउनलोड कर लेना है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में आने वाला कंप्यूटर का पेपर कुछ इस प्रकार से तैयार किया जाएगा – प्रश्न पत्र दो खंडों में तैयार किया जाएगा। प्रथम खंड में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर आपको उत्तर पुस्तिका के साथ में दी गई ओएमआर शीट (OMR SHEET) पर भरना होगा।
दूसरे खंड में प्रथम 10 प्रश्न अति लघु उत्तरीय एक-एक नंबर के दिए जाएंगे। प्रश्न 11 के अंतर्गत आपको पांच लघु उत्तरीय प्रश्न दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। प्रश्न 12 के अंतर्गत भी आपको 5 लघु उत्तरीय प्रश्न दिए जाएंगे प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। प्रश्न 13 के अंतर्गत आपको तीन प्रश्न दिए जाएंगे।
प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। प्रश्न 14 के अंतर्गत आपसे दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें आपको तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दिए जाएंगे, जिसमें से किसी एक का उत्तर आपको अपनी उत्तर पुस्तिका पर लिखना होगा। इस प्रश्न के लिए 8 अंक दिए जाएंगे। इस प्रकार कक्षा दसवीं के कंप्यूटर विषय का प्रश्न पत्र 70 अंकों का बनाया जाएगा।
कंप्यूटर विषय का अध्ययन कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को इस विषय की परीक्षा 8 मार्च 2024 को देनी होगी। विद्यार्थी अपनी तैयारी के अंतिम समय में क्वेश्चन बैंक तथा मॉडल पेपर से तैयारी करें। साथ ही बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक मॉडल पेपर को हल करें तथा पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी देखें। पास होने के लिए आपको 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 pdf डाउनलोड
शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ अपलोड किया है। हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों माध्यम से अध्ययन कर रहे हैं विद्यार्थी यहां से मॉडल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक प्रतिदर्श प्रश्न पत्र है ओरिजिनल प्रश्न पत्र इसी आधार पर तैयार किया जाएगा।
UP Board Class 10th Computer Model Paper 2025 PDF Kaise Download Kare?
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी निम्न प्रक्रिया का पालन करें –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ओपन करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर 2025 विकल्प पर क्लिक करें।
- नए वेब पेज में मॉडल पेपर pdf डाउनलोड करने के लिए विषयवार लिंक आ जाएगी।
- Model Paper Class 10th के सेक्शन में दिए गए 941 – Computer के सामने उपलब्ध Download लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें।
- इस प्रकार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं कंप्यूटर मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।