UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 : माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने हाई स्कूल के ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिन्होंने संस्कृत विषय लिया है, संस्कृत का मॉडल पेपर पीडीएफ जारी कर दिया है। इसी तरह के प्रश्न आपको संस्कृत की बोर्ड परीक्षा में मिलने वाले हैं। इसलिए सभी विद्यार्थी यहां से यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ तुरंत डाउनलोड करें।
चूंकि यह मॉडल पेपर बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से जारी किया गया है, इसलिए सभी विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि इसे डाउनलोड कर सभी प्रश्नों को हल करें। यह प्रश्न पत्र बोर्ड के लेटेस्ट सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है। इसी प्रकार के प्रश्न पत्र आपको आगामी बोर्ड परीक्षा में हल करने के लिए दिए जाएंगे।
जो विद्यार्थी अभी तक या जानना चाहते थे की परीक्षा में संस्कृत विषय से किस प्रकार के कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, कक्षा दसवीं संस्कृत विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सीधी लिंक एवं आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रक्रिया आगे दी जा रही है।
UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 : Overview
लेख का नाम | यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं संस्कृत मॉडल पेपर 2025 |
कैटेगरी | मॉडल पेपर |
कक्षा | 10वीं |
संस्कृत एग्जाम डेट | 3 मार्च 2025 |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज |
UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 | PDF Download |
आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in |

UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 PDF
UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 PDF : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों के मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराए जाते हैं। विद्यार्थी इस मॉडल पेपर प्रश्न पत्र को डाउनलोड कर परीक्षा से पहले अवश्य हल करें।
कक्षा दसवीं के संस्कृत विषय के लिखित परीक्षा 70 अंक की आयोजित की जाती है। इस वर्ष संस्कृत विषय के परीक्षा का आयोजन दिनांक 3 मार्च 2025 को सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। संस्कृत के प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार रहने वाला है –
प्रारंभ की 15 मिनट विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाते हैं। प्रश्न पत्र दो खंड में विभाजित होगा। प्रथम खंड में दो उपखंड होंगे। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न दिया जाएगा। दोनों उपखंडों में कुल मिलाकर 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे जिनका उत्तर विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर नीली अथवा काली बाल पॉइंट पेन से भरना होगा।
द्वितीय खंड में आपको वर्णनात्मक प्रश्न दिए जाएंगे। प्रथम प्रश्न आपको गद्यांश का हिंदी में अनुवाद करने के लिए दिया जाएगा इसके लिए चार अंक निर्धारित है। दूसरे प्रश्न में तीन पाठ के नाम दिए जाएंगे जिनमें से किसी एक का सारांश हिंदी में लिखना होगा इसके लिए भी चार अंक निर्धारित है।
तृतीय प्रश्न के अंतर्गत दो श्लोक दिए जाएंगे जिनमें से किसी एक का हिंदी में व्याख्या करना होगा इसके लिए चार अंक निश्चित है। चौथे प्रश्न में तीन सूक्ति दी जाएंगी, जिनमें से किसी एक का हिंदी में व्याख्या करना होगा, इसके लिए तीन अंक दिए जाएंगे। पांचवें प्रश्न में आपको दो श्लोक दिए जाएंगे, जिनका अर्थ आपको संस्कृत में लिखना होगा, इसके लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
छठवीं प्रश्न के प्रथम खंड 4 अंक का है इसमें आपको किसी एक पात्र का चरित्र चित्रण हिंदी में लिखना होगा। दूसरे खंड में दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक का उत्तर संस्कृत में लिखना होगा जिसके लिए 2 अंक दिए जाएंगे। 7वें प्रश्न का प्रथम खंड 2 अंक का होगा इसमें दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक की विभक्ति लिखनी होगी।
7वें प्रश्न का द्वितीय खंड भी दो अंक का होगा, इसमें आपको किसी एक पद में प्रत्यय लिखना होगा। 8वें प्रश्न में आपको दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक वाच्य परिवर्तन करना होगा, इसके लिए तीन अंक दिए जाएंगे। 9th प्रश्न 6 अंक का होगा जिसमें आपको 5 वाक्यों में से किसी तीन वाक्य का संस्कृत में अनुवाद करना होगा।
10वें प्रश्न में आपको दिए गए पांच विकल्पों में से किसी एक विषय पर आठ वाक्य में संस्कृत में निबंध लिखना होगा इसके लिए आपको 8 अंक दिए जाएंगे। 11वीं प्रश्न में दिए गए पांच पदों में से किन्हीं दो पदों का संस्कृत वाक्य में प्रयोग करना होगा, इसके लिए आपको कुल 4 अंक दिए जाएंगे। इस प्रकार संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र कुल 70 अंकों का बनाया जाएगा।
यूपी बोर्ड संस्कृत मॉडल पेपर 2025 कक्षा 10वीं pdf
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए कक्षा दसवीं संस्कृत विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ का रूप में अपलोड किया गया है। संस्कृत विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थी यहां बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया से मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस विषय में पास होने के लिए आपको कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होगा।
How To Download UP Board Class 10th Sanskrit Model Paper 2025 PDF?
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी निम्न ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in ओपन करें।
- होम पेज पर महत्वपूर्ण लिंक में दिए गए मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज में मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगी।
- Model Paper Class 10th के सेक्शन में दिए गए 923 – Sanskrit के सामने उपलब्ध Download लिंक पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं संस्कृत मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।