UP Board Class 10th Art Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड हाईस्कूल की वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का मॉडल पेपर जारी किया गया है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में इसी प्रकार के प्रश्न पत्र हल करने के लिए दिए जाएंगे। इसलिए परीक्षा में आने वाले इंटरेस्ट एवं उनके प्रकार तथा उनके अंकन योजन को जानने के लिए हाई स्कूल के सभी छात्र छात्राएं यहां से यूपी बोर्ड क्लास 10th Art मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें।
हाई स्कूल के विद्यार्थी को कुल 6 विषयों की लिखित परीक्षा देनी होती है। छठवीं विषय के रूप में विद्यार्थी संस्कृत अथवा चित्रकला का चयन करते हैं। अगर आपकी यूपी बोर्ड हाई स्कूल की विद्यार्थी है और चित्रकला विषय परीक्षा देने वाले हैं, तो यहां से इस विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड कर यह समझे कि किस प्रकार के प्रश्न आपकी बोर्ड परीक्षा में आने वाले हैं। क्लास 10th कला मॉडल पेपर आगे लिंक से डाउनलोड करें।
UP Board Class 10th Art Model Paper 2025 : Overview
Article Type | UP Board Class 10th Art Model Paper 2025 |
Category | Model Paper |
Subject | Art |
Class | 10th |
Exam Date | 10 March 2025 |
UP Board Class 10th Art Model Paper 2025 | Pdf Download |
Official Website | upmsp.edu.in |

UP Board Class 10th Art Model Paper 2025
UP Board Class 10th Art Model Paper 2025 : यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं कला विषय की लिखित परीक्षा 70 अंकों की होती है तथा इसके अलावा 30 अंक की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होती है। विद्यार्थियों को पास होने के लिए 70 में से कम से कम 23 अंक प्राप्त करना होग। इस वर्ष कलाम विषय की परीक्षा 10 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा नवीनतम परीक्षा पैटर्न के आधार पर जारी किए गए प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार का है – चित्रकला का प्रश्न पत्र तीन खंड में विभक्त होगा। प्रत्येक खंड में अलग-अलग प्रकार के प्रश्न दिए जाएंगे सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रश्न पत्र हल करने से पहले विद्यार्थी अपनी ड्राइंग शीट के कवर पेज पर स्पष्ट रूप से अंकों एवं शब्दों में अपना अनुक्रमांक लिखे तथा केंद्र व्यवस्थापक की हस्ताक्षर युक्त मुहर प्रत्येक पृष्ठ पर लगवाए तथा कक्ष निरीक्षक से सभी पृष्ठों पर स्पष्ट हस्ताक्षर भी करवा लें। तत्पश्चात अपनी ड्राइंग शीट में उत्तर लिखना या चित्रकला बनना प्रारंभ करें।
प्रश्न पत्र के प्रथम खंड में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाते हैं। प्रथम खंड में भी आपको आलेखन कला तथा प्राविधिक कला के अलग-अलग 20-20 प्रश्न दिए जाते हैं। विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला के प्रश्न का उत्तर लिखें। बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर आपको ओएमआर शीट पर भरना होगा।
दूसरे खंड में आपको 30 अंक के प्रश्न दिए जाएंगे। इस प्रश्न के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का ही चित्रण करना होगा। हालांकि इन प्रश्नों के अंतर्गत भी आपको अलग-अलग स्टेप्स में चित्रण करने की निर्देश दिए जाएंगे। इन प्रश्न में आपको स्टेप वाइज अंक भी दिए जाएंगे।
अर्थात प्रत्येक खंड के अंतर्गत आए जितने प्रश्नों को आप हल करेंगे उतने का ही अंक आपको दिया जाएगा। तृतीय खंड में आपको 20 अंक का प्रश्न दिया जाएगा। स्मृति चित्रण अथवा भारतीय चित्रकला खंड के सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य है। इसमें आपको बहुविकल्पीय तथा वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न भी मिल जाएंगे। कुछ इस प्रकार आपका यूपी बोर्ड क्लास 10th चित्रकला प्रश्न पत्र 2025 तैयार किया जाएगा।
UPMSP Class 10th Art Drawing Model Paper 2025
UPMSP Class 10th Art Drawing Model Paper 2025 : उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के अंतर्गत कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी जिन्होंने चित्रकला विषय का चयन किया है, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से कक्षा दसवीं चित्रकला विषय का मॉडल पेपर 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
How To Download UP Board Class 10th Art Model Paper 2025
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं चित्रकला मॉडल पेपर 2025 पीएफ ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होता है –
- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए मॉडल पेपर विकल्प पर क्लिक करें
- क्लिक करते ही मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए नया वेब पेज खुल जाएगा।
- Model Paper Class 10th सेक्शन में चित्रकला का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगी।
- 936-Art (Drawing) के सामने दिए गए Download लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इस प्रकार विद्यार्थी यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं चित्रकला मॉडल पेपर 2025 ऑनलाइन डाउनलोड करें।