Sanskrit Scholarship Scheme 2025-26: माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से संस्कृत विद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्कृत स्कॉलरशिप स्कीम 2025-26 लागू की गई है। संस्कृत छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। यहां को आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण तिथियों के साथ दी गई है।
अगर आप भी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय / महाविद्यालय एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं तो संस्कृत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहिए। हम आपको इसलिए के माध्यम से इस छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी देने वाले हैं। ताकि आप आगे दी जा रही ऑनलाइन आवेदन लिंक से स्वयं अपना फॉर्म भर सके।
Sanskrit Scholarship Scheme 2025-26: Overview
| स्कॉलरशिप | संस्कृत छात्रवृत्ति 2025-26 |
| लाभार्थी | संस्कृत माध्यमिक विद्यालय / महाविद्यालय एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी. |
| ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 08 दिसम्बर 2025 |
| संस्कृत स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि | 21 दिसम्बर 2025 |
| पोर्टल का नाम | छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली (Scholarship and Fee Reimbursement Online System) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarship.up.gov.in/Sanskrit.aspx |
Sanskrit Scholarship Scheme 2025-26
संस्कृत स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक किए जाएंगे। हार्ड कॉपी जमा करने की भी अंतिम तारीख 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। टाइम टेबल के अनुसार संस्कृत स्कॉलरशिप स्कीम के लाभार्थियों को स्कॉलरशिप 14 जनवरी 2026 से दी जाएगी।
संस्कृत छात्रवृत्ति समय-सारिणी (Time Table) 2025-26
| प्रक्रियात्मक कार्यवाही / विवरण | समयावधि / दिनांक |
| छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना | 08 दिसम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 |
| विद्यालय में संलग्नक के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करना | 08 दिसम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 |
| प्रधानाचार्य द्वारा पोर्टल पर आवेदन पत्र का सत्यापन / अग्रेसार / अपलोड करना। | 11 दिसम्बर 2025 से 23 दिसम्बर 2025 |
| सत्यापन के पश्चात शिक्षण संस्था द्वारा आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में जमा करना। | 24 दिसम्बर 2025 तक |
| जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन / अग्रेसारण / ऑनलाइन सत्यापन करना। | 25 दिसम्बर 2025 से 28 दिसम्बर 2025 तक |
| पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्रों की समीक्षा करना। | 08 जनवरी 2026 तक |
| माँग का सृजन | 09 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक |
| शिक्षा निदेशालय द्वारा लाभार्थियों के खातों में धन का हस्तांतरण | 14 जनवरी 2026 से |
संस्कृत स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नीचे दी जा रही प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यार्थी संस्कृति स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति ऑनलाइन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज से “Sanskrit Scholarship (संस्कृत छात्रवृत्ति)” विकल्प चुनना है।
- अब संस्कृत स्कॉलरशिप के पोर्टल पर आ जाएंगे।
- छात्र-छात्राओं हेतु “लॉगिन करें” पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- अब फॉर्म में सभी जानकारी भरकर आवेदन पूरा कर लेना है।
- ‘Final Submit’ के बाद हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करें।
Some Useful Links
| Sanskrit Scholarship Apply Online | Click Here |
| Official Portal | Visit Now |
| Follow Us On | WhatsApp | Telegram |
| Home Page | Visit Now |
संस्कृत स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
संस्कृत स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसम्बर 2025 है .
संस्कृत स्कॉलरशिप का पैसा कब आएगा 2025-26?
संस्कृत स्कॉलरशिप का पैसा 14 जनवरी 2026 से आएगा .


