Up Board OMR Sheet 2025 : डाउनलोड करें ओएमआर शीट, जानें OMR भरने का सही तरीका

Up Board OMR Sheet 2025 : 24 फरवरी से यूपी बोर्ड हाई स्कूल के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है। परीक्षा में मिलने वाले प्रश्न पत्र का उत्तर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका तथा ओएमआर शीट में भरना होता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले यह जान लेना चाहिए कि ओएमआर शीट किस प्रकार की होती है तथा उसे भरने का सही तरीका क्या होता है? यहां से ओएमआर शीट पीडीएफ डाउनलोड करें।

उत्तर प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ़ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन मैं पिछले वर्षों हाई स्कूल की परीक्षा पैटर्न में बदलाव करते हुए उत्तर पुस्तिका के साथ-साथ ओएमआर शीट का भी प्रावधान कर दिया है। अर्थात हाई स्कूल के विद्यार्थियों को अपना उत्तर ओएमआर शीट तथा उत्तर पुस्तिका दोनों में लिखना होता है। इसलिए विद्यार्थियों को पहले से ओएमआर शीट के पैटर्न तथा उसे भरने के सही तरीके को समझना चाहिए।

जानकारी के लिए बता दें कि ओएमआर शीट भरने का तरीका बोर्ड परीक्षा में मिलने वाली ओएमआर शीट के पीछे भी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बताया गया होता है। हालांकि विद्यार्थी यदि पहले से ओएमआर शीट की जानकारी प्राप्त कर लेते हैं तो उन्हें परीक्षा में उत्तर लिखते समय या ओएमआर शीट भरने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। ओएमआर शीट भरने में एक गलती होने पर अपनी 20 नंबर कट सकते हैं।

Up Board OMR Sheet 2025 : Overview

Exam NameUp Board Exam 2025
Class10th
Exam Date24 Feb. to 12 March 2025
Article TypeOMR Sheet
Up Board OMR Sheetpdf download
Official Websiteupmsp.edu.in

Up Board OMR Sheet 2025

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रथम वर्ष ओएमआर लागू होने पर ओएमआर शीट का नमूना प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया था। चूंकि इस वर्ष 2025 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षा के संबंध में कोई OMR आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को ढूंढने में काफी समस्या हो रही है।

व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें क्लिक करें
Up Board OMR Sheet 2025
Up Board OMR Sheet 2025

विद्यार्थियों को ओएमआर शीट की जानकारी देने के लिए यहां ओएमआर शीट का पीडीएफ प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। जिसे डाउनलोड कर विद्यार्थी यह जान सकते हैं कि 24 फरवरी या अन्य दिनों में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं में ऑफिशियल ओएमआर शीट किस प्रकार की रहने वाली है। विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान संभवत: OMR शीट का अभ्यास कराया गया होगा।

बता दें कि सिर्फ हाई स्कूल के विद्यार्थियों को ही ओएमआर शीट दी जाती है। इंटर के विद्यार्थियों को अपना उत्तर उत्तर पुस्तिका में लिखना होता है। कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के प्रत्येक प्रश्न पत्र के प्रथम खंड में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न दिया जाता है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य है। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ही विद्यार्थियों को ओएमआर शीट में भरना होता है।

Up Board OMR Sheet Kaise Bhare ?

यूपी बोर्ड की omr शीट कैसे भरें, यूपी बोर्ड में मार्कशीट भरने का सही तरीका क्या है, इसकी जानकारी इस वर्ष 2025 में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हाई स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को पता होनी चाहिए। ओएमआर शीट भरने के तरीके से अवगत कराने के लिए विद्यार्थियों को यहां सही एवं सटीक जानकारी प्रदान की जा रही है। निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी अपनी यूपी बोर्ड ओएमआर शीट भरे –

  • ओएमआर शीट को सदैव नीली या काली बाल पॉइंट पेन से भरे।
  • हाइलाइटर, व्हाइटनर, स्केच, मार्कर, आदि का इस्तेमाल ओएमआर शीट में ना करें।
  • ओएमआर शीट को कभी भी जेल पेन से ना भरें।
  • ओवरराइटिंग या कटिंग कदापि ना करें।
  • उत्तर भरते समय प्रत्येक प्रश्न के अनुसार एक ही विकल्प को भरें।
  • एक प्रश्न का उत्तर देते समय एक से अधिक विकल्प का चयन करने पर आपको अंक नहीं दिए जाएंगे।
  • ओएमआर शीट कटनी, फटनी, या गलनी नहीं चाहिए।
  • ओएमआर शीट को खुरचना सख्त मना है।

कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट दी जाती है। विद्यार्थियों को अपना उत्तर omr शीट में लिखने से पहले प्रश्न पत्र में दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर का चयन कर लेना चाहिए। एक बार उत्तर का चयन हो जाने पर ही अंतिम रूप से omr शीट में उत्तर भरे। नीचे दी जा रही तालिका से कक्षा दसवीं के विद्यार्थी यूपी बोर्ड की ऑफिशियल हुई मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Up Board OMR Sheet 2025PDF Download
UPMSP Official Websiteupmsp.edu.in

Leave a Comment